फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A melodious evening dedicated to the memory of Pt. Jalpa Prasad Mishra

Varanasi News: पं. जलपा प्रसाद मिश्र की स्मृति में सजी सुरमयी शाम

Sun, 11 Oct 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
A melodious evening dedicated to the memory of Pt. Jalpa Prasad Mishra
वाराणसी। बनारस घराने के मूर्धन्य कलाकार गायनाचार्य पंडित जलपा प्रसाद मिश्र की पुण्य स्मृति में आयोजित संगीत समारोह ने रसिकों को सुर और ताल के अद्भुत संगम से सराबोर कर दिया। उनके पुत्रवत भांजे द्वय डॉ. मनोज कुमार मिश्र एवं पंकज मिश्र के संरक्षण में यह गरिमामय आयोजन विगत 25 वर्षों से अनवरत जारी है।
विज्ञापन

शनिवार को समारोह की प्रथम प्रस्तुति बनारस घराने के सत्यम मिश्र के गायन से शुरू हुई। तबले पर शिवम मिश्र और सारंगी पर ओम सहाय मिश्र ने संगति की। दूसरी कड़ी में छपरा घराने के रामप्रकाश मिश्र ने राग सरस्वती में विलंबित एकताल और द्रुत लय में तुम बिन सूना सब संसार की प्रस्तुति दी। तृतीय प्रस्तुति में कथक की मनोहारी छटा बिखरी। देर रात तक चले इस समारोह में श्रोता मंत्रमुग्ध होकर झूमते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed