{"_id":"5b980992867a557fe5100d9f","slug":"a-man-ran-away-camera-of-england-resident-couple-in-varansai","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी भ्रमण पर आए इंग्लैंड निवासी दंपति का कैमरा लेकर भागा उचक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी भ्रमण पर आए इंग्लैंड निवासी दंपति का कैमरा लेकर भागा उचक्का
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस के लंका स्थित रविदास चौराहा के समीप एक दुकान पर मंगलवार को लस्सी पी रहे इंग्लैंड निवासी दंपति का कैमरा लेकर एक उचक्का भाग निकला।
विदेशी दंपति प्रकरण की शिकायत लेकर लंका थाने पहुंचे तो पुलिस ने मौके पर जाकर आसपास की दुकानों पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली, हालांकि उचक्के का पता नहीं लग सका और विदेशी पर्यटकों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
इंग्लैंड के मैनचेस्टर निवासी दंपति काशी भ्रमण पर आए हुए हैं। मंगलवार की दोपहर दोनों रविदास गेट के समीप स्थित दुकान में टेबल पर अपना बैग और कैमरा रखकर लस्सी पी रहे थे। इसी बीच पीछे से आया एक उचक्का कैमरा लेकर भाग निकला। इसे देखकर दंपति ने शोर मचाया लेकिन तब तक उचक्का भाग चुका था।
प्रकरण को लेकर क्लेयर टूल थार्ड ने लंका थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपी को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।