{"_id":"654e165685ba873f7404f5d9","slug":"a-man-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-the-kashi-express-his-body-remained-lying-on-the-railway-track-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: काशी एक्सप्रेस के सामने कूद कर शख्स ने दी जान, घंटों तक रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: काशी एक्सप्रेस के सामने कूद कर शख्स ने दी जान, घंटों तक रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा शव
Fri, 10 Nov 2023 05:09 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 10 Nov 2023 05:09 PM IST
सार
ट्रेन के लोको पायलट ने इसकी सूचना सेवा पुरी के स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर एवं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कप सेठी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर शव मिलने के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में सेवापुरी स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिंगल से कुछ दूरी पर एक शख्स ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घोसिला गांव के सामने शुक्रवार की दोपहर मुंबई से चलकर गोरखपुर जाने वाली काशी दादर एक्सप्रेस के सामने कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।
विज्ञापन
ट्रेन के लोको पायलट ने इसकी सूचना सेवा पुरी के स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर एवं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कप सेठी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उक्त ट्रेन डाउन लाइन से जब गुजर रही थी कि अचानक शख्स ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। जिससे उसके परखचे उड़ गए तथा सव रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच पड़ा रहा।
विज्ञापन
इस बीच इसी लाइन पर मुंबई से गोरखपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन पहुंची। जब तक पुलिस ने शव को हटाया नहीं तब तक शव पड़ा रहा। मृतक के पास से कोई ऐसा सामान नहीं मिलाजिससे उसकी पहचान हो सके। इस बीच डाउन लाइन से गुजरने वाली जनता एक्सप्रेस सारनाथ एक्सप्रेस बुंदेलखंड एक्सप्रेस समेत कई मालगाड़ी भी प्रभावित हुई।