Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A girl preparing for admission in a sports course was gang-raped

Varanasi News: स्पोर्ट्स कोर्स में दाखिले की तैयारी कर रही युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, छह युवक हिरासत में

Mon, 07 Apr 2025 12:47 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 07 Apr 2025 12:47 AM IST
सार

युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता स्पोर्ट्स कोर्स में दाखिले की तैयारी कर रही थी।लालपुर के पांडेयपुर थाना क्षेत्र से 29 मार्च को लापता हुई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छह युवक हिरासत में लिए गए हैं।
 

विज्ञापन
A girl preparing for admission in a sports course was gang-raped
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हुकुलगंज क्षेत्र की 19 वर्षीय एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के पिता की तहरीर के आधार पर लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस ने शनिवार की रात छह युवकों को हिरासत में लिया है। युवकों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कई जगहों के सीसीटीवी फुटेज जब्त किए हैं। मामले में देर रात तक मुकदमा दर्ज हो सकता है।

विज्ञापन


लालपुर पांडेयपुर थाने के हुकुलगंज क्षेत्र की रहने वाली एक युवती इंटरमीडिएट उत्तीर्ण है। युवती के पिता के अनुसार वह स्पोर्ट्स कोर्स में दाखिला लेने की तैयारी कर रही है। इसके लिए यूपी कॉलेज परिसर में दौड़ने भी जाती है। युवती गत 29 मार्च को घर से लापता हो गई थी। परिजन तलाश में लगे थे। जब कहीं पता नहीं लगा तो चार अप्रैल को लालपुर पांडेयपुर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चार अप्रैल की शाम ही पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया था।
विज्ञापन


घर आने के बाद युवती की तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने जानकारी ली तो युवती ने बताया कि वह अपने एक परिचित युवक के साथ 29 मार्च को निकली थी। युवक उसे पिशाचमोचन क्षेत्र स्थित एक हुक्काबार में ले गया था। वहां कुछ और युवक भी आ गए। सबने उसे नशीला पेय पदार्थ पिलाया और सिगरा क्षेत्र के अलग-अलग होटलों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने बताया कि इस कृत्य में उसका परिचित युवक, इंस्टाग्राम से जुड़े युवक और पढ़ाई के दौरान मिले कुछ साथी शामिल थे। कुछ आरोपियों को वह पहचानती भी है। कुछ को नहीं पहचान सकी है। इसके बाद युवती को लेकर परिजन शनिवार को लालपुर पांडेयपुर थाने पहुंचे।

युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने सिगरा क्षेत्र के होटल और हुक्काबार में दबिश दी। साथ ही सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से छह युवकों को चिह्नित किया। फुटेज भी जब्त कर ली।

युवती की तहरीर और बयान के आधार पर लालपुर पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। छह युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।- चंद्रकांत मीना, डीसीपी, वरुणा जोन


सभी होटल और हुक्काबार के खिलाफ कार्रवाई करें- पुलिस आयुक्त

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सिगरा थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि युवती ने जिन हुक्का बार और होटल के बारे में बताया है, उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। शिथिलता बरतने पर उन्होंने सिगरा थानाध्यक्ष को कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही लालपुर पांडेयपुर थानाध्यक्ष को मामले में प्रकाश में आए सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।

घंटों इंतजार के बाद ली गई तहरीर, पुलिस अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया : पिता
युवती के पिता ने रविवार की रात बताया कि वह शनिवार को लालपुर पांडेयपुर थाना गया था। घंटों इंतजार के बाद तहरीर ली गई। पुलिस अफसरों ने बात की और ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आरोपियों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी भी दी गई है।


हालांकि उन्हें यह नहीं पता है कि उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ या नहीं। उधर, लालपुर पांडेयपुर थानाध्यक्ष विवेक कुमार पाठक रविवार की देर रात भी यह नहीं बता पाए कि युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है या किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed