फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a bus accident in sonebhadra who carried barathi,40 injured

सोनभद्र में बारातियों से भरी बस पलटी, 40 घायल

Mon, 24 Apr 2017 06:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र Updated Mon, 24 Apr 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
a bus accident in sonebhadra who carried barathi,40 injured
हादसे में गंभीर रूप से घायल चार लोग वाराणसी रेफर - फोटो : demo
सोनभद्र जिले में सोमवार अहले सुबह बारातियों को लेकर वापस लौट रही बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में बस सवार 40 लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस बारातियों से भरी थी।
विज्ञापन


यह हादसा  हाथी नाला थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर भूतहवा नाला के समीप हुआ। इस हादसे में चार बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन दर्जन घायलों को हिंडालको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


पिपरी नगर पंचायत के वार्ड छह में रहने वाले विजेंद्र के पुत्र सुनील की बारात रविवार को चोपन थाना क्षेत्र के हल्दी कोटा गांव में रामेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के यहां गई थी। बारात में गई बस को सुबह सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को काम पर छोड़ना था, जिसके कारण वह रात में ही बारातियों को वापस लेकर  चल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारातियों के मुताबिक बस की हेडलाइट ठीक नहीं थी। रास्ते में दो जगह लाइट बंद हो गई , जिसके कारण ड्राइवर पीछे से आ रहे वाहन की लाइट के सहारे वाहन चला रहा था।


भूतहवा पुलिया के पास बस के पहुंचते ही सड़क में बने गड्ढे के कारण बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बस पलटते ही वहां चीख पुकार मच गई।

उधर से गुजर रहे वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना दी तो हाथी नाला व पिपरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां गंभीर रूप से घायल चार लोगों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। शेष सभी को हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed