फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A boat procession was taken out with a film of the Guru; 100 saints were honored

Varanasi News: गुरु के चलचित्र के साथ नाव से निकाली शोभायात्रा, 100 संतों का हुआ सम्मान

Wed, 25 Feb 2026 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
A boat procession was taken out with a film of the Guru; 100 saints were honored
ब्रह्मलीन स्वामी अच्युतानंद और ब्रह्मलीन स्वामी बाणेश्वरानंद के निर्वाण महोत्सव पर मंगलवार को नाव से शोभायात्रा निकाली गई। दोनों गुरुओं का पूजन-अर्चन हुआ। इस दौरान 100 संतों का सम्मान हुआ। भंडारे में साधु-संतों और भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

दशाश्वमेध घाट स्थित कामरूप मठ में सुबह साधु-संतों ने गुरु का अभिषेक कर पूजन किया। उनके चलचित्र के साथ शोभायात्रा निकाली गई। दशाश्वमेध घाट से मणिकर्णिका घाट, हरिश्चंद्र घाट होते हुए पुन: राजेंद्र प्रसाद घाट पहुंचे। इस दौरान भजन-कीर्तन के जरिये प्रभु का गुणगान करते हुए चल रहे थे। श्रद्धालु राम कृष्ण का संकीर्तन करते हुए कामरूप मठ पहुंचकर गुरु का पूजन किया। काशी के विभिन्न मठों के सौ से अधिक साधु और संन्यासियों का भिक्षा समष्टि हुआ। सभी संतों का पूजन कर सम्मान हुआ। मठ के पीठाधीश्वर स्वामी शुद्धानंद तीर्थ ने उन्हें भोज कराकर दक्षिणा, फल, वस्त्र, मिठाई दिया। संगीत संध्या में कलाकारों ने गुरु की महिमा का गान किया। पूजन व शोभायात्रा में जपेश्वरानंद तीर्थ, आनंद स्वरूप मणिदीप, स्वामी ब्रह्मचारी सुधास्वामी, डॉ. पवन कुमार शुक्ला, डॉ. शंभुलाल शर्मा, प्रशांत आदि के अलावा कोलकाता, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान आदि राज्यों के शिष्य, साधु-संत और अनुयायी आए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed