{"_id":"6087d3c88ebc3ebd050e8981","slug":"a-60-bed-service-center-opened-in-saraswati-shishu-mandir-located-in-front-of-ghat-mahesh-nagar-a-sheltered-place-for-the-timbers-of-kovid-patients-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : कोविड मरीज़ों के तीमारदारों के लिए खोला गया आश्रयस्थल, सामने घाट महेश नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में 60 बेड का सेवा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : कोविड मरीज़ों के तीमारदारों के लिए खोला गया आश्रयस्थल, सामने घाट महेश नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में 60 बेड का सेवा केंद्र
Tue, 27 Apr 2021 02:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 27 Apr 2021 02:35 PM IST
सार
महेश नगर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पहल
मरीज के परिजनों के रहने, खाने और नित्य कर्म के लिए बनाया गया केंद्र
विज्ञापन
सेवा केंद्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचार परिवार सेवा भारती काशी महानगर के द्वारा सामने घाट महेश नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में 60 बेड का सेवा केंद्र कोविड मरीजों के परिजनों के लिए मंगलवार से शुरू हुआ। काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश ने सेवा केंद्र का निरीक्षण किया और स्वयंसेवकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रांत सह कार्यवाह डॉ. राकेश ने बताया कि ऐसा कोविड मरीज जो बीएचयू में भर्ती हैं, उनके परिजन सड़क पर सो रहे हैं। भोजन, पानी, शौचालय के लिए भटक रहे हैं जिससे उनके भी संक्रमित होने का खतरा बना है, ऐसे में परिजनों के लिए यह केंद्र बनाया गया है। पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग रहने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
सेवा केंद्र पर भोजन, पानी, शौचालय के साथ एक किचन की भी व्यवस्था की गई है, जहां से गर्म पानी, काढ़ा व जलपान उपलब्ध रहेगा। इसकी देखभाल के लिए कार्यकर्ताओं की शिफ्ट वाइज डयूटी लगाई गई है जो कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए अपनी सेवा देंगे। इसके अलावा हेल्पडेस्क नंबर 9450349261 पर अभय के माध्यम से आवश्यक दवा, डाॅक्टर की सलाह, उपलब्ध कराई जाएगी। बीते कई दिनों से मरीजो को बेड, आवश्यक दवा, आक्सीजन सेवा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन