फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गुड न्यूज, पूर्वांचल में समय से आएगा मानसून

गुड न्यूज, पूर्वांचल में समय से आएगा मानसून

Fri, 24 May 2013 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Fri, 24 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। इस वर्ष मानसून समय से सक्रिय हुआ है और मौसम विज्ञानी अच्छी बारिश की संभावना जता रहे हैं। बंगाल की खाड़ी में तो मानसून ने दस्तक भी दे दी है। जबकि, अरब सागर से आने वाले मानसून (दक्षिण पश्चिमी मानसून) के एक से तीन जून के बीच केरल पहुंचने की संभावना है। बीच में कोई बाधा नहीं आई तो पूर्वांचल में मानसून समय से 17 से 22 जून के बीच पहुंच जाएगा। इधर, गुरुवार को पुरवा हवा की रफ्तार कमी रही। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय के मुताबिक दक्षिण पूर्वी मानसून अंडमान निकोबार तक पहुंच गया है। दस जून तक इसके कोलकाता पहुंचने की संभावना है। जबकि, अरब सागर से आने वाले मानसून के दस जून तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। उन्हाेंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में मौसमी परिवर्तन नहीं हुआ तो खाड़ी की ओर से आने वाला मानसून पूर्वांचल में पहले पहुंचेगा। ऐसे में 17 से 22 जून के बीच यहां बारिश शुरू हो सकती है। उधर, पिछले एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगाें को जल्द ही राहत मिलने की संभावना है। गुरुवार को पुरवा हवा की गति में कमी आने से मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि शुक्रवार से आर्द्रता की मात्रा काफी कम हो जाएगी। इससे लोगाें को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। बीएचयू के कृषि वैज्ञानिक प्रो. साकेत कुशवाहा का कहना है कि मानसून समय से पूर्वांचल में दस्तक देता है तो धान की रोपाई भी समय से शुरू हो जाएगी। इससे 115 से 150 दिनाें में तैयार होने वाली प्रजातियाें का उत्पादन अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed