फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Kashi sees lowest September heat 21 years temperature 21 degrees September average over last 40 years

मौसम: काशी में 21 साल बाद सितंबर में इतनी कम गर्मी, तापमान 21 डिग्री; पिछले 40 वर्षों में सितंबर का औसत देखें

Mon, 28 Sep 2026 09:05 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 28 Sep 2026 09:05 AM IST
सार

काशी में सितंबर में इस बार 21 साल बाद इतनी कम गर्मी दर्ज की गई। तापमान गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले 40 वर्षों में सितंबर का औसत न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री और औसत अधिकतम 33 डिग्री रहा है। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को सितंबर में भी ठंडक का अहसास हो रहा है।

विज्ञापन

विस्तार

काशी में 21 साल बाद सितंबर महीने में रातें सबसे कम गर्मी वाली रही। रविवार को सूर्योदय से पहले न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह सामान्य से 3.6 डिग्री नीचे था। 

विज्ञापन


पूरे दिन और रात 40 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा भी बहती रही। हाल ऐसे थे कि काशीवासियों को सितंबर का महीना दिसंबर जैसा महसूस हुआ। इससे पहले 12 सितंबर 2004 को न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री तक पहुंचा था। वहीं, पिछले 40 वर्षों में सितंबर का औसत न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री और औसत अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा है।
विज्ञापन


तीन दिनों की बारिश के बाद रविवार को एक ही दिन में काशी का पारा चार डिग्री बढ़कर 30.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि बीते तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहा। रविवार को 20 किमी प्रति घंटे की गति से हवा बही। वहीं, तीन दिन बाद निकली धूप पूरे दिन चुभती रही। हालांकि, बीच-बीच में कुछ देर के लिए हल्के बादल भी छाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई : यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में बारिश के आसार कम ही हैं। वहीं, कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसके अलावा अब मानसून के लौटने का भी संकेत हो चुका है। इस सप्ताह तक मानसूनी बारिश की संभावना भी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।

वर्ष तापमान
30 सितंबर 2019 21.2 डिग्री
24 सितंबर 2021 22.1 डिग्री
26 सितंबर 2015 22.4 डिग्री
30 सितंबर 2018 23.2 डिग्री
30 सितंबर 2020  23.1 डिग्री
29 सितंबर 2016 23.3 डिग्री
27 सितंबर 2014 24.0 डिग्री
23 सितंबर 2017 24.1 डिग्री
17 सितंबर 2013  24.4 डिग्री

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed