{"_id":"140-96832","slug":"Varanasi-96832-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे खुशबू न दें तो क्या मेरे फूल कुम्हलाएं न ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुझे खुशबू न दें तो क्या मेरे फूल कुम्हलाएं न
Varanasi
Updated Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। कोख से जन्म लेने वाला भले ही भूल जाए पर मां का स्नेह कभी नहीं खत्म होता। उसका हृदय हमेशा संतान के प्रति अगाध प्रेम और आशीर्वाद से भरा रहता है। रविवार को मुमुक्षु भवन के अतिथि गृह में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। पुत्रों से दूर तंग कमरे में जीवन गुजार रही मां के दिल को जब मदर्स डे पर कुरेदा गया तो पता चला कि वह अब भी ईश्वर से रोज यही प्रार्थना करती है कि उसके बहू-बेटे जहां भी रहें फलें-फूलें। उन्हें किसी तरह की कमी न होने पाए।
बहू-बेटों, पोती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़कर अस्सी स्थित मुमुक्षु भवन में जीवन गुजार रहीं जौनपुर की कलावती की आंखें अब अपनों के प्यार में कभी गीली नहीं होतीं। 2003 में बीमारी से पति लाल जी विश्वकर्मा की मौत होने के बाद ही उन्हें लगा कि दुनिया में अब अपना कोई नहीं रहा। बहुएं हर बात पर टोका टाकी करने लगीं। पति के नाम का मकान पुत्रों ने 2005 में बेच दिया। हालांकि तीन लाख रुपये कलावती के हिस्से में मिले जो उनके बाकी जीवन का सहारा बन गए। कलावती कहती हैं कि आंख में मोतियाबिंद, पेट में पथरी का तो आपरेशन कराया ही, पैर भी टूट गया। उसी पैसे से बीमारी से लड़ती रहीं और 50 हजार रुपये में मुमुक्षु भवन में एक कमरा भी जीवन भर के लिए आवंटित करा लिया। कलावती से जब पूछा गया कि अपनों की याद सताती है कि नहीं तो उनका कहना था कि यह सब जानकर क्या करेंगे। पुत्रों-बहुओं का दोष नहीं देतीं। कहा, तुलसी दास ने भी लिखा है-सकल पदारथ एहि जग माही/करम हीन नर पावत नाहीं...। मेरी किस्मत में यही लिखा था। मैं तो अपने बच्चों के लिए प्रार्थना करती हूं कि वह खूब आगे बढ़ें। उनका कारोबार (आलमारी बनाने का काम) बढ़ता रहे। मुझे क्या मर जाऊंगी तो मुमुक्षु भवन वाले तो हैं ही...।
इनसेट
बेटे ने दिया मोबाइल का तोहफा
वाराणसी। मुमुक्षु भवन अतिथि गृह के कक्ष संख्या 13 में रहने वाली मन्ना झा की मदर्स डे पर खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दोनों व्यवसायी पुत्रों शंभूनाराण झा और सुनील झा को लेकर वह बहुत खुश हैं। लंका के पास स्टूडियो चलाने वाले पुत्र शंभू ने मदर्स डे पर उन्हें मोबाइल गिफ्ट कर कलेजा चौड़ा कर दिया। वह 20 साल से स्वेच्छया से मुमुक्षु भवन में रह रही हैं।