{"_id":"140-93285","slug":"Varanasi-93285-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल, कबड्डी में 34वीं वाहिनी की खिताबी जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल, कबड्डी में 34वीं वाहिनी की खिताबी जीत
Varanasi
Updated Fri, 05 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। पूर्वी जोन पीएसी की 17वीं अंतर वाहिनी वॉलीबाल, बास्केटबाल और कबड्डी प्रतियोगिता में 34वीं वाहिनी वाराणसी का दबदबा रहा। इस टीम ने वॉलीबाल और कबड्डी में खिताबी जीत दर्ज की, जबकि बास्केटबाल में 39वी वाहिनी मिर्जापुर की टीम चैंपियन बनी।
रामनगर स्थित 36वीं वाहिनी पीएसी की मेजबानी में आयोजित प्रतियोगिता में गुरुवार को वॉलीबाल के फाइनल में 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी ने 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर को पराजित किया। इसी प्रकार कबड्डी के फाइनल में 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी ने चतुर्थ वाहिनी पीएसी, इलाहाबाद को हराया। उधर, बास्केटबाल के खिताबी मैच में 39वीं वाहिनी मिर्जापुर ने 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर पर विजय प्राप्त की।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक (पीएसी) भजनी राम मीना थे। इस दौरान प्रतियोगिता में शामिल पूर्वी जोन की 11 टीमों ने बैंड की धुन पर कदम से कदम मिलाते हुए मार्च पास्ट किया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीमों के खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया। आयोजन सचिव योगेश्वर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में सैन्य सहायक संजय चौधरी, सहायक सेनानायक महेश चंद आदि मौजूद थे।