{"_id":"140-83449","slug":"Varanasi-83449-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे घंटे के अंदर शिवपाल से दो बार मिले सुजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे घंटे के अंदर शिवपाल से दो बार मिले सुजीत
Varanasi
Updated Thu, 13 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव से विधायक सुशील सिंह के भाई सुजीत सिंह की सर्किट हाउस में आधे घंटे के अंदर दो बार मुलाकात होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सदस्यों की सक्रियता बुधवार को एकबारगी बढ़ गई। उधर, सुजीत से बातचीत के दौरान शिवपाल से मिलने पहुंचे सपा के कई वरिष्ठ नेताओं को बाहर ही रोके रखा गया। पूर्व जिलाध्यक्ष राजनाथ सिंह यादव को तो पुलिस ने अंदर ही नहीं जाने दिया। इस पर उन्होंने नाराजगी भी जताई। इस बीच सुजीत से बातचीत के बाद लोक निर्माण मंत्री जब सर्किट हाउस से बाहर निकले तो पार्टी नेताओं ने घेर लिया। इस दौरान हुई धक्कामुक्की में पार्टी नेताओं ने एक पुलिस इंस्पेक्टर का बिल्ला भी नोच लिया।
हालांकि शिवपाल सर्किट हाउस से निकलने के बाद कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए सामने स्थित लान में भी गए लेकिन यहां भी धक्कामुक्की जारी रहने पर लोक निर्माण मंत्री वापस गाड़ी में आकर बैठ गए। तत्पश्चात वे विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में चले गए। बैठक के बाद मंत्री ने डीएलडब्ल्यू-सुंदरपुर, नरिया-बीएचयू, लंका-सामने घाट रोड के अलावा गंगा पर सामने घाट-रामनगर निर्माणाधीन पुल का मुआयना किया। उधर, सर्किट हाउस में शिवपाल से बातचीत के बाद जिला पंचायत सदस्य सुजीत जब बाहर निकले तो उसके बाद कुछ चुनिंदा पार्टी नेताओं को अंदर बुलाया गया। इस बीच कुछ देर बाद सुजीत फिर आए और बगैर किसी रोकटोक के सीधे शिवपाल के कमरे में चले गए। इस बार भी काफी देर तक बात हुई। इसकी भनक मिलते ही जिला पंचायत सदस्यों की सक्रियता तेज हो गई। उधर, लोक निर्माण मंत्री का सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस लाइन और सर्किट हाउस में भव्य स्वागत किया। सपा के महानगर अध्यक्ष डा.ओपी सिंह व बदरुद्दीन अहमद के नेतृत्व में अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर समस्याओं से भी अवगत कराया।