{"_id":"140-81253","slug":"Varanasi-81253-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति विवाद में बड़े भाई पर गोली चलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपत्ति विवाद में बड़े भाई पर गोली चलाई
Varanasi
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। लिकर किंग पोंटी चड्ढा हत्याकांड के दो दिन बाद शहर के भोजूबीर इलाके में भी संपत्ति विवाद में सिंचाई विभाग के जेई ने गोली चलाकर अपने बड़े भाई शिक्षा विभाग के रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर की हत्या की कोशिश की। हालांकि, शोर शराबा सुनकर पहुंचे लोगों ने हमलावर का हाथ पकड़ लिया, जिससे निशाना चूक गया और गोली दीवार में जा धंसी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेई समेत तीन लोगों को लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
गाजीपुर जिले के सैदपुर कुशहरी के मूल निवासी रजई यादव डिप्टी डायरेक्टर (शिक्षा) पद से रिटायर्ड होने के बाद कृष्णा नगर कालोनी स्थित पुस्तैनी मकान में रहते हैं। उनका छोटा भाई बचाऊ यादव इलाहाबाद में सिंचाई विभाग में जेई है। बचाऊ मकान के किचेन का हिस्सा अपने पास रखना चाहता था लेकिन उसमें खाना बनाते थे। सोमवार की सुबह करीब दस बजे जेई अपने दो सालों को लेकर बोलेरो से यहां पहुंचा और किचेन में रखे सामान को निकालकर दूसरे कमरे में फेंक दिया। विरोध करने पर भाभी कमला यादव को उसने धक्का देकर घायल कर दिया। भाई रजई यादव के सामने आने पर जेई ने अपने सालों को गोली चलाने के लिए ललकारा। इस बीच शोर शराबा सुनकर पड़ोस में रहने वाले जेई कैलाश यादव का बेटा लकी यादव अपने मित्र गिलट बाजार निवासी अभिषेक यादव के साथ मौके पर पहुंच गया। उन्होंने गोली चलाने से पहले जेई के साले का हाथ पकड़ लिया। इससे एक गोली हवा में चली गई और दूसरी गोली दीवार से टकरा गई। इससे रजई बाल-बाल बच गए।
फायरिंग के दौरान ही दूध देने के लिए पहुंचे मुगलसराय के दुधिये महेंद्र यादव के हाथ को छूते हुए गोली निकल गई, जिससे उसे चोट आई है। घटना की सूचना मिलने के बाद कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। साले से रिवाल्वर छीनते समय सिपाही प्रवीण कुमार के हाथ में चोट लग गई। पुलिस ने जेई बचाऊ और उनके सालों ओम प्रकाश एवं मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने एक बाइक बरामद की है। पुलिस बोलेरो के साथ अज्ञात लोगों की तलाश कर रही है।