{"_id":"140-81046","slug":"Varanasi-81046-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योतिषी हत्याकांड : एक और सिपाही पर निगरानी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योतिषी हत्याकांड : एक और सिपाही पर निगरानी बढ़ी
Varanasi
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के करीबी ज्योतिषी की हत्या के मामले में पुलिस अधिकारियों ने मिर्जापुर जिले के एक और सिपाही पर निगरानी बढ़ा दी है। सिपाही गाजीपुर और इलाहाबाद के माफिया सरगनाओं का करीबी माना जाता है।
मिर्जापुर का यह सिपाही इलाहाबाद में तैनाती के दौरान माफिया के सहयोग से ठेकेदारी भी करता था। संदिग्ध गतिविधियों के चलते इसे बीच में निलंबित भी किया गया था। हत्याकांड संबंध में अभी तक पुलिस को सर्विलांस से भी कोई मजबूत साक्ष्य हाथ नहीं लगा पाए हैं। वहीं, अधिकारियों ने महकमे के दागी लोगों पर निगरानी बढ़ा दी है। सुल्तानपुर के एक बर्खास्त सिपाही की भूमिका की भी जांच चल रही है। दागी सिपाही नौकरी छूटने के बाद शूटरों को पाल कर पड़ोसी जिलों में ठेकेदारी करता है। शूटरों के मार्फत ही घटनाओं को अंजाम दिलाता है। एसओजी और एसटीएफ की टीमें कैंप कर जानकारियां जुटाने में लगी हैं। पुलिस अधिकारियों की छानबीन में पता चला है कि कुछ दिन पहले ज्योतिषी रमेश तिवारी के पार्टनर ने भी आत्महत्या कर ली थी। कई दिन बाद भी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस इस बिंदु को भी जांच रही है। ज्योतिषी के परिवार ने जौनपुर के एक सफेदपोश की तरफ ठेके के विवाद को लेकर इशारा किया है। फिलहाल कोई ठोस सबूत न मिलने के कारण पुलिस सफेदपोश दबंग पर हाथ नहीं डाल रही है।