{"_id":"140-80946","slug":"Varanasi-80946-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकर्षक झालरों से सजेगा सूर्य सरोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकर्षक झालरों से सजेगा सूर्य सरोवर
Varanasi
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। सूर्य की आराधना के पर्व डाला छठ की पूजा की तैयारियां डीरेका में जोरों पर हैं। सूर्य सरोवर में पूजा के मद्देनजर पानी भरा जा रहा है। पूजन करने वाले लोग सरोवर के किनारे वेदियां बनाकर अपनी जगह आरक्षित कर रहे हैं। तैयारियों के क्रम में सूर्य सरोवर के चारों तरफ झालरों से आकर्षक सजावट की जा रही है।
सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिये हजारों की संख्या में व्रती महिला एवं पुरुष डीरेका के सूर्य सरोवर पर जुटेंगे। सरोवर की साफ-सफाई पूरी कर ली गई है। सरोवर में पंप से जल भरने का कार्य जारी है। सरोवर के किनारे दर्जनों अस्थाई चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। सरोवर के किनारे पूजा वेदियों का रंग-रोगन किया जा रहा है।
डीरेका छठ पूजा समिति के अध्यक्ष सोमेश्वर राम ने बताया कि सोमवार को पूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीरेका के महाप्रबंधक बीपी खरे होंगे। शाम चार बजे छठ गान से मुख्य अतिथि का स्वागत किया जाएगा। रात भर भजनों की सरिता बहेगी। इसके अलावा व्रती महिलाओं के परिजनों के लिए कंबल आदि की व्यवस्था समिति की तरफ से की जाएगी। समिति के महामंत्री रामचंद्र सिंह, अजय कुमार सिंह, कमलेश सिंह का कहना है कि व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।