{"_id":"140-80684","slug":"Varanasi-80684-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में विद्यापीठ के 12 छात्रों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में विद्यापीठ के 12 छात्रों पर कार्रवाई
Varanasi
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पिछले दिनों हुई मारपीट की घटनाओं में शामिल 12 छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सात छात्रों को हास्टल सुविधा से वंचित कर दिया गया है। इसके साथ ही पांच छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विश्वविद्यालय में अनुशासनहीनता की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में इन्हें दंडित किया गया है।
आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास के जिन सात छात्रों को हास्टल से निकाला गया है उनमें धनंजय सिंह (कमरा नंबर 102), रवि प्रकाश राय (कमरा नंबर 10), मधुकर वाजपेयी (कमरा नंबर 33), अमित यादव (कमरा नंबर 128), अभिषेक कुमार सिंह (कमरा नंबर 120) तथा रविकांत राय (कमरा नंबर 120) शामिल हैं। चीफ वार्डेन डा. योगेंद्र सिंह की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। सूत्रों ने बताया कि इन छात्रों के खिलाफ सिगरा थाने में मुकदमा भी पंजीकृत है। इसके साथ ही अनुशासनहीनता के आरोप में बीए द्वितीय वर्ष के राजकमल एवं गौतम कुमार, एमए मास कम्युनिकेशन के दीपक कुमार, बीए तृतीय वर्ष के शमशेर अली तथा एमए गांधी विचार के योगेंद्र सिंह को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें जल्द से जल्द नोटिस का जवाब देने को कहा गया है।
सूत्रों का कहना है कि मारपीट तथा अनुशासनहीनता के आरोप में और कुछ छात्रों पर कार्रवाई हो सकती है। पिछले दिनों परिसर में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट, पथराव तथा तोड़फोड़ की घटना हुई थी। इसके साथ ही मानविकी संकाय में मारपीट करने के आरोप में भी कुछ छात्र चिह्नित किए गए थे।