{"_id":"140-80583","slug":"Varanasi-80583-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में जुटेंगे सौ बाल रंगकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में जुटेंगे सौ बाल रंगकर्मी
Varanasi
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। बाल रंगमंडल के सहयोग से नेशनल इंस्टीट्यूट आफ परफार्मिगिं आर्ट (नीपा) की ओर से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बाल नाट्य समारोह 15 और 16 नवंबर को नागरी नाटक मंडली के प्रेक्षागृह में आयोजित होगा। इसमें शिरकत करने के लिए नेपाल, बांग्लादेश के अतिरिक्त भारत के विभिन्न प्रांतों से कुल सात नाट्य दलों के सौ से अधिक बाल रंगकर्मी काशी में जुटेंगे।
ये जानकारी नीपा के महासचिव बीएमडी अग्रवाल एवं कार्यक्रम संयोजक सलीम राजा ने रविवार को पराड़कर स्मृति भवन में पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि 16वें अंतरराष्ट्रीय बाल नाट्य समारोह में हंगरी के कोकलर ट्रुप को भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेना था लेकिन वीजा कारणों से वह काशी नहीं आ सकेंगे। इस बार नेपाल के आकेड नामक दल की ओर से एजुकेशन बाई डेथ तथा पीपुल्स थियेटर एसोसिएशन ढाका, बांग्लादेश द्वारा युकतिर मुक्ति, कोलकाता की संस्था एसो नाटक सीखी की ओर से ये मेरा देश, कला निकेतन धनबाद की ओर से पाप-पुण्य के अतिरिक्त तीन प्रस्तुतियां काशी की संस्थाओं द्वारा की जाएंगी। इसमें बाल रंग मंडल द्वारा ईदगाह, लिटिल मून एकेडमी बसनी द्वारा बाल यूनियन की भूख हड़ताल और सेतु सांस्कृतिक केंद्र की ओर से कांजी हाउस का मंचन किया जाएगा।