{"_id":"140-80481","slug":"Varanasi-80481-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने के सिक्के की बिक्री को आज खुले रहेंगे डाकघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने के सिक्के की बिक्री को आज खुले रहेंगे डाकघर
Varanasi
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। रविवार को धनतेरस पर डाकघर में सोने के सिक्कों की बिक्री होगी। बिक्री पर साढ़े छह प्रतिशत के बजाय सात प्रतिशत छूट दी गई है। त्योहार पर अधिक बिक्री को देखते हुए डाक विभाग ने रविवार को भी सोना बेचने का निर्णय लिया है। इलाहाबाद जोन से मिले आदेश के अनुसार, जनपद के चयनित डाकघरों में सोने के सिक्कों की बिक्री होगी। इन डाकघरों में मुख्य डाकघर विशेश्वरगंज, प्रधान डाकघर कैंट, मुगलसराय, चंदौली, बीएचयू आदि शामिल हैं। प्रवर डाक अधीक्षक एसएस मिश्र ने बताया कि इलाहाबाद जोन कार्यालय से मिले आदेश पर चयनित डाकघर धनतेरस पर 24 कैरेट शुद्ध सोने की बिक्री के लिए खुले रहेंगे।
विज्ञापन