{"_id":"140-76523","slug":"Varanasi-76523-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा मुक्ति को केंद्र से तय समयावधि खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा मुक्ति को केंद्र से तय समयावधि खत्म
Varanasi
Updated Mon, 01 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। गंगा को बांधों, नहरों और नालों से मुक्त कराने की दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से मांगी गई तीन महीने की समयावधि रविवार को पूरी हो गई। गंगा सेवा अभियानम् की ओर से रविवार को डाफी में स्थिति की समीक्षा की गई। यहां गंगा प्रेमियों ने पतित पावनी को मुक्त कराने के लिए दूसरे चरण की रूपरेखा पर मंथन किया। अभियानम् के सार्वभौम संयोजक स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समक्ष प्रस्ताव रखा गया कि वह शंकराचार्य से मिलकर संघर्ष में तेजी लाने को कदम उठाएं। शाम को वह शंकराचार्य से मिलने के लिए परमहंसी आश्रम (जबलपुर) रवाना हो गए।
केंद्र और गंगा सेवा अभियानम् के बीच हुई वार्ता के अनुसार, गंगा मुक्ति पर तय समय सीमा पूरी होते ही एक बार फिर संघर्ष की आहट मिलने लगी है। डाफी में चातुर्मास के सीमोल्लंघन कार्यक्रम में पहुंचे गंगा भक्तों और अभियानम् के सदस्यों ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के उस आश्वासन की याद दिलाई, जिसमें उन्होंने 30 जून को 90 दिन के भीतर गंगा मुक्ति की दिशा में ठोस पहल की बात कही थी। काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में गंगा भक्तों का कहना था कि समयावधि बीत गई है। अब चुप रहना ठीक नहीं रहेगा। किसी भी दशा में गंगा को बांधों, नालों और नहरों से मुक्त कराने के लिए केंद्र की सरकार पर दबाव बनाया जाना चाहिए। परमहंसी आश्रम रवाना होने से पहले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि वह शंकराचार्य को गंगा भक्तों की भावना से अवगत कराएंगे। उनकी अनुमति से दूसरे चरण का अभियान तय किया जाएगा। इस मौके पर अखिल भारतीय दंडी स्वामी महासभा के अध्यक्ष स्वामी रवींद्राश्रम, स्वामी ब्रह्मदेवा नंद, आत्मानंद, स्वामी ज्ञान स्वरूप उर्फ प्रोफेसर जीडी अग्रवाल, कौमी एकता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतहर जमाल लारी, डॉ. हरेंद्र राय, राकेश चंद्र पांडेय, मीना चौबे, बागीश दत्त शास्त्री, राज कुमार, संजय पांडेय, राजेंद्र तिवारी समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
कोट
गंगा की अविरलता मेरे जीवन का लक्ष्य है। अब एक मात्र उद्देश्य है देश भर के गंगा प्रेमियों, भक्तों, पर्यावरणविदों की राय से गंगा को बांधों से मुक्त कराया जाए। - प्रोफेसर जीडी अग्रवाल