{"_id":"140-76515","slug":"Varanasi-76515-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"नन्ही रिफत चली सफरे हज पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नन्ही रिफत चली सफरे हज पर
Varanasi
Updated Mon, 01 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। दो साल की छोटी बच्ची जब अपने मम्मी-पापा के साथ हज हाउस पहुंची तो हर कोई उसकी किस्मत पर रश्क कर रहा था। हर किसी ने उसे गोद में उठाकर दुआएं दीं, उसकी बलाएं लीं। कोई उसके साथ फोटो खिंचवाने तो कोई उसे अपने कैमरे में कैद करने को बेताब था। उधर, अपनी पोती से बिछुड़कर दादी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। मम्मी-पापा के साथ न जाने का मलाल तो उसके बड़े भाई फैजल खान को था ही, उससे बिछुड़कर उसकी आंखें भी नम हो गईं।
मियांपुर गाजीपुर की दो साल की रिफत अरशद अपनी मम्मी शाहिना नाज, पापा अहमद अरशद खान और नानी-नाना नफीसा बेगम और अफजाल अहमद के साथ सफरे हज पर रवाना हुई। पापा का कहना था कि जब हज जाने की ख्वाहिश की थी तभी सोच लिया था अपनी इस प्यारी बेटी को जरूर ले जाऊंगा। रविवार को जायरीनों के जत्थे में बुरैनी जौनपुर के मदरसा रियाजुल उलूम के निजामेआला मौलाना अब्दुर्रहीम हज के लिए गए। उन्हें विदा करने के लिए उलेमाओं का काफिला हज हाउस पहुंचा था। रविवार को सर्वाधिक जायरीन जौनपुर के रहे। जौनपुर के 128, गाजीपुर के 47, भदोही के 31, चंदौली के 19, वाराणसी के सात और मऊ के तीन जायरीन इस जत्थे में शामिल रहे। दोपहर सवा 12 बजे तक सभी हज जायरीनों को एयरपोर्ट के लिए रवाना कर दिया गया।