{"_id":"74479","slug":"Varanasi-74479-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र परिषद चुनाव से आईआईटी बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र परिषद चुनाव से आईआईटी बाहर
Varanasi
Updated Tue, 11 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू में छात्र परिषद चुनाव से आईआईटी को बाहर कर दिया गया है। अब आईआईटी के छात्र वोटर नहीं होंगे। पिछले साल यहां के छात्रों ने वोट डाला था। लगभग 3000 छात्र विश्वविद्यालय के छात्र परिषद पदाधिकारियों के चुनाव में अपनी भागीदारी नहीं निभा पाएंगे। ऐसा प्रौद्योगिकी संस्थान के आईआईटी बीएचयू में तब्दील होने के कारण किया गया है।
इस बार छात्र परिषद के चुनाव में कई बदलाव किए गए हैं। अब किसी वर्ष में फेल या बैक वाले छात्र भी चुनाव लड़ सकेंगे। शर्त यह होगी कि चुनाव लड़ने के इच्छुक छात्रों को वर्तमान समय में बैक नहीं होना चाहिए। पहले ऐसे छात्रों के चुनाव लड़ने पर रोक थी। इतना ही नहीं स्पोर्ट्स कोटा के तहत दाखिला लेने वाले छात्र यदि चुनाव लड़ने के इच्छुक होंगे तो उन्हें संबंधित संकाय प्रमुख के जरिये अनुमति दी जाएगी। स्पोर्ट्स कोटा में दाखिला 15 तक होगा जबकि चुनाव प्रक्रिया 14 से ही शुरू हो जाएगी। छात्र परिषद के अध्यक्ष प्रो. केके सिंह का कहना है कि प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्रों ने पिछले वर्ष मताधिकार का प्रयोग किया था, लेकिन इस बार उसके आईआईटी बन जाने से नियम में बदलाव कर दिया गया है। अब उनके नियमों के तहत व्यवस्था होगी। स्पोर्ट्स कोटा में दाखिला लेने वाले छात्रों को चुनाव लड़ने से पहले संबंधित संकाय प्रमुख के यहां आवेदन करना होगा। यदि वे आवेदन करते हैं तो उन्हें चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाएगी। चुनाव लड़ने के मौके से उन्हें वंचित नहीं किया जाएगा। बताया कि पिछले दिनों छात्रों ने चुनाव को लेकर कई सुझाव दिए थे। इन पर विचार करते हुए कुछ आवश्यक संशोधन किए गए हैं। ज्ञात हो कि छात्र परिषद के महासचिव तथा आठ सचिव पद के लिए चुनाव प्रक्रिया 14 से 23 सितंबर के बीच संपन्न की जाएगी।