फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गंगा मुक्ति महासंग्राम के लिए भरेंगे हुंकार

गंगा मुक्ति महासंग्राम के लिए भरेंगे हुंकार

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Varanasi
Varanasi Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। अविरल गंगा-निर्मल गंगा के लिए चलाए जा रहे अभियान को गति देने और गंगा मुक्ति महासंग्राम की रणनीति बनाने के लिए सोमवार को शंकराचार्य घाट पर आयोजित होने वाले एक दिवसीय संत सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस सम्मेलन में कई महामंडलेश्वर और भारी संख्या में साधु संन्यासियों का जमावड़ा होगा।
विज्ञापन

रविवार को शंकराचार्य घाट पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें सोमवार को होने वाले संत सम्मेलन पर चर्चा की गई। कार्यक्रम को अंतिम रूप देते हुए निर्णय लिया गया कि शंकराचार्य घाट पर होने वाले संत सम्मेलन में साधु संन्यासियों द्वारा गंगा अभियान को आगे गति दिए जाने पर विचार किया जाएगा। यह बैठक 21 मई को बेनियाबाग में होने वाली गंगा मुक्ति महासंग्राम को नई दिशा देगी। जो गंगा अभियान की गति में बेहद कारगार होगी। शाम को आयोजित हुई बैठक में यह तय हुआ कि सोमवार की शाम पांच बजे शुरू होने वाले संत सम्मेलन का दायित्व अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वरपुरी जी महाराज, महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा आश्रम, स्वामी ईश्वरानंद तीर्थ महामंत्री अखिल भारतीय दंडी स्वामी संन्यासी महासभा एवं ब्रह्मचारी ज्योतिर्मयानंद व्यवस्थापक श्रीविद्या मठ को सौंपा गया है। तपस्थल के सूत्रों के मुताबिक, संत सम्मेलन में काफी संख्या में साधु महात्माओं और साधु संन्यासियों का आगमन होगा। जो एक मंच से गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ जबरदस्त हुंकार भरेंगे और 21 मई को होने वाले गंगा मुक्ति महासंग्राम के लिए शंखनाद का काम करेंगे।
विज्ञापन


इंसेट
स्वामी अड़गड़ानंद का संत सम्मेलन को समर्थन
वाराणसी। परमहंस आश्रम सक्तेशगढ़ चुनार के स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज ने संत सम्मेलन को अपना समर्थन देते हुए कहा कि गंगा सनातन धर्म की धरोहर और पहचान है। अब समय आ गया है कि संत महात्मा गंगा रक्षा के लिए अपनी कुर्बानी देने को तैयार रहे। रविवार को यथार्थ गीता प्रचार-प्रसार समिति की ओर से जारी बयान में स्वामी जी ने कहा कि गंगा किनारे लगाए गए सभी कल कारखानों को भी बंद कराया जाए। यह गंगा को प्रदूषित कर रहे हैं। अगर अनशनरत तपस्वियों को अपना जीवन त्यागना पड़ा तो सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे और काशी ही नहीं फिर तो पूरे भारत के संत महात्माओं की गंगा तपस्या के लिए लाइन लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed