{"_id":"62476","slug":"Varanasi-62476-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से वापस लौट रहे एसबीआई के ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से वापस लौट रहे एसबीआई के ग्राहक
Varanasi
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। सर्वर में खराबी के कारण पिछले दो दिन से भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं में कामकाज बाधित होने से ग्राहकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लेनदेन, फंड ट्रांसफर और बैंक ड्राफ्ट का काम रुक जाने से जहां ग्राहक घंटों इंतजार के बाद निराश लौट रहे हैं वहीं बैंक को भी खासा नुकसान हो रहा है।
अपनी पेंशन लेने के लिए पिछले दो दिनों से बूढ़े पेंशनर्स एसबीआई की शाखाओं में सर्वर ठीक होने की घंटों प्रतीक्षा कर वापस लौट गए लेकिन उन्हें पेंशन नहीं मिल सकी। कारण गुरुवार से बैंक के सर्वर में आई खराबी शुक्रवार को भी ठीक नहीं की जा सकी। दिनभर कंप्यूटर पर एकाउंट नंबर डालते ही सरवर बिजी, प्लीज रीट्राई आफ्टर सम टाइम लिखकर आ जाता। बीच-बीच में सरवर काम करने लगता लेकिन पांच-छ: मिनट बाद ही फिर ठप पड़ जाता। बैंक अधिकारी हस्ताक्षर का मिलान मैनुअल कर भुगतान का रास्ता निकाला लेकिन भारी भीड़ के कारण 20 फीसदी ग्राहकों को ही निबटाया जा सका। सभी शाखाओं में दो दिन से लेन-देने, ड्राफ्ट एवं आन लाइन फंड ट्रांसफर का काम नहीं हो पा रहा। एसबीआई के उप महाप्रबंधक पीके अग्रवाल ने बताया कि मुंबई और नई दिल्ली के बीच केबल डैमेज हो जाने से सर्वर डाउन चल रहा है। पूरे देश में यह दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि शनिवार तक यह गड़बड़ी दूर कर ली जाएगी।