{"_id":"61988","slug":"Varanasi-61988-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात सौ किमी लंबे बैनर पर शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात सौ किमी लंबे बैनर पर शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान
Varanasi
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेश धवन ने खून से लिखी मां गंगा की पीड़ा
वाराणसी। गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए की जा रही गंगा तपस्या के समर्थन में एक गंगा प्रेमी ने 700 किलोमीटर लंबे बैनर पर हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है। शुरुआत में अपने खून से लिखकर मां गंगा की पीड़ा व्यक्त की है। यह अभियान पूरे शहर में चलाया जाएगा। इसके बाद आसपास के जिलों के लोगों को भी इससे जोड़ा जाएगा। अभियान पूरा होने पर हस्ताक्षरित बैनर प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा।
गंगा अभियान से और लोगों को जोड़ने और जागरूकता को गति देने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है बनारस के राजेश कुमार धवन ने। उनका कहना है कि अधिक से अधिक लोगों तक गंगा की पीड़ा पहुंचे और मां गंगा की उपेक्षा कर रही सरकार को जगाने के लिए लोग उठ खड़े हों, इस मकसद से अभियान चलाया जा रहा है। बैनर पर उन्होंने अपने खून से मां गंगा की अविरलता और निर्मलता की बाबत तो लिखा ही, लोगों का आह्वान भी किया कि वह इस अमूल्य धरोहर की रक्षा में आगे आएं। श्री धवन का कहना है कि बनारस से दिल्ली तक की दूरी 700 किमी है इसीलिए अभियान के लिए इतने लंबे बैनर का प्रयोग किया जा रहा है।