फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सेंट जांस के पूर्व छात्र राहुल भी प्रशासनिक सेवा में चयनित

सेंट जांस के पूर्व छात्र राहुल भी प्रशासनिक सेवा में चयनित

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Varanasi
Varanasi Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। सेंट जांस, डीएलडब्ल्यू में 12वीं तक की पढ़ाई करने वाले मड़ौली निवासी राहुल यादव ने प्रशासनिक सेवा के सफल अभ्यर्थियों की सूची में अपना परचम फहराया है। उन्होंने 628वां स्थान प्राप्त किया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए करने के बाद जेएनयू, दिल्ली से अर्थशास्त्र में एमए और एमफिल करने के बाद अब वह पीएचडी कर रहे हैं। यह सफलता उन्हें तीसरे प्रयास में मिली। दिल्ली से मोबाइल पर राहुल ने बताया कि फिलहाल पहली प्राथमिकता पीएचडी पूरी करनी है। उसके बाद आईएएस की नौकरी ज्वाइन करेंगे। आईएएस अधिकारी के तौर पर प्राप्त अधिकारों का जनहित में सदुपयोग करने का लक्ष्य है ताकि आम आदमी सरकारी तंत्र को उदास नजरों से न देखे। इनके पिता सुभाष चंद्र यादव भदोही में जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक हैं जबकि माता राजश्री कुशल गृहणी। छोटा भाई रत्नाकर इलाहाबाद विवि से स्नातक की पढ़ाई कर रहा है जबकि छोटी बहन कानपुर में बीटेक कर रही है। राहुल की सफलता की सूचना पर घर में खुशी का माहौल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed