फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अब ऑनलाइन मिलेगा जमीन का नक्शा

अब ऑनलाइन मिलेगा जमीन का नक्शा

Sat, 13 Dec 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Sat, 13 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। अब लोगों को जमीन का नक्शा भी ऑनलाइन मिलेगा। इसके लिए तहसील का चक्कर काटने की जरूरत नहीं रह जाएगी। गुरुवार को यहां आए राजस्व परिषद के अध्यक्ष जावेद उस्मानी ने रायफल क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर हापुड़, गाजियाबाद, बाराबंकी, जौनपुर और मथुरा में इस पर काम चल रहा है। सफलता मिलने पर प्रदेश के सभी जिलों में लोगों को ऑनलाइन भू-मानचित्र उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने वाराणसी में नए कलेक्ट्रेट भवन के लिए दो दिनों के भीतर तीन करोड़ रुपये जारी हो जाने की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

राजस्व वादों के निस्तारण की गति धीमी होने के कारण लंबित वादों की संख्या बढ़ने पर नाराजगी जताई। बताया कि जिले में राजस्व से जुड़े 4325 मामले लंबित हैं। सबसे अधिक एसीएम प्रथम के यहां 612 और सबसे कम एडीएम सिटी के यहां 33 मामले लंबित हैं। जिन्हें जल्द से जल्द निबटाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है। उनसे कहा गया है कि प्रतिदिन कोर्ट में बैठकर राजस्व वादों का अधिक से अधिक निबटारा करें। निरीक्षण की शुरुआत वाराणसी से की गई है। अगला निरीक्षण अलीगढ़ का 18 दिसंबर को करेंगे। इस दौरान डीएम ने उन्हें कलेक्ट्रेट भवन के निर्माण की तैयारियों की जानकारी दी। बताया कि 175 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भवन का काम शुरू करा दिया गया है। स्टांप कार्यालय के पीछे जहां तोड़फोड़ चल रही है वहां पर अभिलेखागार को शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

---
फाइलों के रखरखाव में खामियों पर दी हिदायत
राजस्व परिषद के अध्यक्ष जावेद उस्मानी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट का मुआयना किया। डीएम पोर्टिको में गार्ड आफ आनर के बाद अध्यक्ष ने अभिलेखागार से निरीक्षण की शुरुआत की। इस दौरान फाइलों के रखरखाव की खामियों पर हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान डीएम कार्यालय में असलहा बाबू जमींदार कंप्यूटर ऑन नहीं कर पाए। बाद में आपरेटर से कंप्यूटर खोलकर सभी लाइसेंसधारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नाजिर काशी से आय-व्यय के रजिस्टर को मेंटेन करने को कहा। आंग्ल अभिलेखगार में रखी पुरानी फाइलों के गट्ठर को खुलवाया। स्थानीय निकाय की फाइलों को देखा और अनुपयोगी हो चुकी फाइलों को नष्ट नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि हजारों गट्ठरों में ऐसी कितनी फाइलें होंगी जो नष्ट नहीं हुई होंगी। पुराने दस्तावेजों के समुचित रखरखाव की ताकीद की। स्टांप कार्यालय के पीछे प्रस्तावित नए कलेक्ट्रेट भवन की जगह देखी। एडीएम प्रशासन, आपूर्ति, वित्त एवं राजस्व के अलावा एडीएम सिटी कार्यालय गए और नेट की स्पीड देखी। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर आरएम श्रीवास्तव, डीएम प्रांजल यादव के अलावा कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सारनाथ का किया भ्रमण
सारनाथ। राजस्व परिषद के अध्यक्ष जावेद उस्मानी ने सारनाथ का भ्रमण किया। इस दौरान उनकी पत्नी भी साथ थीं। मूलगंध कुटी विहार के अलावा उन्होंने बोधिवृक्ष और खंडहर परिसर देखा। धमेख स्तूप की परिक्रमा कर इतिहास के बारे में जानकारी ली। प्राचीन मूलगंध कुटी विहार और अशोक की लाट को देखा। संग्रहालय और थाई मंदिर में भी गए।
---
राजस्व न्यायालयों में लंबित वाद
एसीएम प्रथम 612
एसडीएम राजस्व 610
एसीएम तृतीय 597
एसीएम चतुर्थ 508
एसीएम द्वितीय 468
एडीएम प्रशासन 309
सहायक महानिरीक्षक स्टांप 305
मुख्य राजस्व अधिकारी 293
एडीएम प्रोटोकाल 159
अतिरिक्त एसडीएम 146
एडीएम वित्त एवं राजस्व 162
जिलाधिकारी 85
एडीएम आपूर्ति 68
एडीएम नगर 33
कुल 4325
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed