फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   37 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

37 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Wed, 10 Dec 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Wed, 10 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। छावनी परिषद चुनाव के लिए मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ 37 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। दोपहर 11 से तीन बजे तक चले नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के साथ उनकेसमर्थकों की भीड़ लगी रही। भाजपा के समर्थन पर सात प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए हैं। प्रत्याशियों का नामांकन कराने जिलाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी भी पहुंचे थे। 11 दिसंबर को नाम वापसी और 11 जनवरी को चुनाव होगा।
विज्ञापन

छावनी परिषद के सात वार्डों के लिए हो रहे चुनाव के लिए मंगलवार की सुबह से ही गहमागहमी बढ़ गई थी। प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ छावनी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर इकट्ठा हो रहे थे। 11 बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। गाजे-बाजे के साथ प्रत्याशी छावनी कार्यालय के बाहर तक पहुंचे। उसके बाद प्रत्याशी और उनके एक प्रस्तावक को ही नामांकन स्थल तक प्रवेश दिया गया। छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अपनी पत्नी अनीता सिंह के साथ नामांकन करने पहुंचे। दोनों चुनाव लड़ रहे हैं। दोपहर बाद तीन बजे तक कुल 37 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वार्ड नंबर सात से सबसे ज्यादा नौ और वार्ड नंबर दो में सबसे कम तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सुरक्षा के मद्देनजर जेएचवी मॉल से लेकर छावनी कार्यालय तक पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

00
इन प्रत्याशियों ने किया नामांकन
वार्ड नंबर एक- रमिता यादव, सुनीता यादव, संगीता, अनीता सिंह (पूर्व सभासद)
वार्ड नंबर दो- राहुल तिवारी, शैलेंद्र सिंह (पूर्व उपाध्यक्ष), आशीष उपाध्याय
वार्ड नंबर तीन- जटाशंकर मिश्रा (पूर्व सभासद), उमेश तिवारी, मंगला चौबे, राजकुमार, मो. राशिद, कृष्ण मोहन गुप्ता
वार्ड नंबर चार- नम्रता, मीरा गुप्ता, कनिजा फातिमा, सीमा, मसूदा हुसैन
वार्ड नंबर पांच- धर्मेंद्र (पूर्व सभासद), चंद्र केशव, ओमप्रकाश, विश्वनाथ भारती, भैयालाल (पूर्व सभासद), मिथिलेश पासवान
वार्ड नंबर छह- नौशाद, मोहनिश खान, शहनवाज अली (पूर्व सभासद), नम्रता चौरसिया
वार्ड नंबर सात- अशोक गुप्ता, शमीम अहमद, नरोत्तम गुप्ता, मुकेश गुप्ता, शैलजा श्रीवास्तव (पूर्व सभासद), अरविंद श्रीवास्तव, रवि कुमार, उस्मान अली, सुधीर कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

00
प्रतिबंध के बावजूद निकाला जुलूस
प्रतिबंध के बाद भी भाजपा नेता पार्टी का झंडा बैनर लेकर जुलूस के साथ छावनी कार्यालय के गेट तक पहुंचे। यहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया। अन्य प्रत्याशियों ने इस पर एतराज जताया। उनका कहना था कि उन्हें तो जुलूस निकालने से रोका गया लेकिन भाजपा को इसकी छूट दी गई। नामांकन से पूर्व कैंट विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव के नेतृत्व में बंगला नंबर छह पर राकेश त्रिवेदी, प्रदीप अग्रहरि, प्रेम कपूर, जेपी सिंह, अशोक मौर्या, दयाशंकर मिश्रा दयालू आदि मौजूद थे। भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी ने बताया कि पार्टी की ओर से रमिता यादव, आशीष, मंगला चौबे, नम्रता विलियम, भैयालाल, नम्रता चौरसिया, रवि गुप्ता को चुनाव में उतारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed