फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गड्ढों के चलते पैदल चलना भी दूभर हुआ

गड्ढों के चलते पैदल चलना भी दूभर हुआ

Wed, 03 Dec 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Wed, 03 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। करीब छह माह बीतने को आया लेकिन सुंदरपुर-करमाजीतपुर मार्ग की बदहाली जस की तस बनी है। विभाग की लापरवाही के चलते पाइप लाइन बिछाने के बाद खोदी गई सड़क को बगैर पाटे ही छोड़ दिया गया। परिणाम यह हुआ कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और बिखरी गिट्टियां वाहनों के साथ ही आम राहगीरों के लिए भी समस्या का सबब बन रही है। यही नहीं नालियां लंबे समय से जाम होने के कारण दूषित पानी सड़क पर ही बहता रहता है। बरसात के दिन में थोड़ी सी भी बारिश होने पर पूरे क्षेत्र में जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। मसलन, इस मार्ग पर ही राजकीय महिला पालीटेक्निक, धीरेंद्र महिला पीजी कालेज, आरएस बनारस लॉ कालेज सहित अन्य छोटे-बड़े स्कूलों में सैकड़ों छात्र-छात्राएं रोजाना पढ़ने के लिए आते-जाते हैं। मार्ग की बदहाली के चलते इन्हें जाम और समस्या से जूझना पड़ता है लेकिन स्थानीय प्रशासन इनकी समस्याओं के बाबत मूकदर्शक बना है।
विज्ञापन

कोट
सड़क के गड्ढों के चलते आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। नालियां बजबजा रही हैं। क्षेत्र की सफाई व्यवस्था की ओर नगर निगम प्रशासन ध्यान दें तो कुछ बात बने। - संजू वर्मा, शिक्षक।
विज्ञापन

कोट
खराब सड़क से ज्यादा परेशानी बच्चों को स्कूल जाने में होती है। सफाई के लिए सभी प्रयास करें। नालियां नियमित साफ कराने के साथ ही फागिंग भी जरूरी है। - कृष्णा, छात्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सड़क के साथ ही गंदगी और जलनिकासी पूरे क्षेत्र की बड़ी समस्या है। इस ओर नगर निगम के साथ ही पार्षद को भी गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। - अमित गुप्ता, क्षेत्रीय नागरिक।
कोट
इधर से गुजरना पहाड़ पर चढ़ने जैसा है। रात में बिजली गुल होने पर साइकल सवार चुटहिल भी हो जाते हैं। न जाने समस्या की ओर प्रशासन क्यों नहीं ध्यान दे रहा। - राजेंद्र प्रसाद, राहगीर।


कोट
सड़क के लिए पैसा स्वीकृत हो गया है। सामान्य अभियंत्रण विभाग से आश्वासन मिला है कि जल्द ही सड़क की मरम्मत शुरू हो जाएगी। जहां भी सफाई की समस्या है उसे दिखवा कर सही कराएंगे। - जियालाल सोनकर, पार्षद, सुंदरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed