फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   राजर्षि टंडन मुक्त विवि खोलेगा कम्युनिटी कॉलेज

राजर्षि टंडन मुक्त विवि खोलेगा कम्युनिटी कॉलेज

Tue, 18 Nov 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Tue, 18 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, इलाहाबाद वाराणसी समेत कई शहरों में कम्युनिटी कॉलेज खोलेगा। इस कॉलेज में रोजगारपरक पाठयक्रम संचालित किया जाएंगे। विश्वविद्यालय के नवागत कुलपति प्रो. एमपी दुबे ने सोमवार को सिगरा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर पत्रकारों से ये बातें कहीं। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को इलाहाबाद में होने वाली कार्यशाला में संबंध में मंथन किया जाएगा। कार्यशाला का उद्घाटन राज्यपाल राम नाईक करेंगे।
विज्ञापन

कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार काशी आए प्रो. दुबे ने बताया कि पहले इलाहाबाद और उसके बाद वाराणसी, लखनऊ सहित अन्य शहरों में कम्युनिटी कॉलेज खोलने की योजना है। यहां विद्यार्थी फैशन एवं इंटीरियर डिजाइनिंग, हास्पिटलिटी, होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट जैसे व्यावसायिक पाठयक्रमों में दाखिला ले सकेंगे। कहा कि कालेज में न केवल कक्षाएं चलाई जाएंगी, बल्कि उद्योग, चिकित्सा, होटल आदि क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों के सहयोग से विद्यार्थियों को व्यावहारिक जानकारी भी मुहैया कराई जाएगी। बताया कि 20 नवंबर को विद्या परिषद की बैठक बुलाई गई है, जिसमें पाठ्यक्रम तय करने के साथ ही अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। प्रो. दुबे ने बताया कि सभी अध्ययन केंद्रों पर वर्चुअल क्लास रूम सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके साथ ही वर्ष 2009 से ठप शोध पंजीकरण की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी। विद्यार्थियों को ग्लोबल वार्मिंग, आपदा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए ग्रीन सोशल वर्क नाम से मास्टर डिग्री और डिप्लोमा कोर्स शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

000
पांच और जिलों में खुलेंगे अध्ययन केंद्र
वाराणसी। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय पांच और जिलों में अध्ययन केंद्र खोलेगा। कुलपति ने बताया कि मेरठ, नोएडा, आगरा, झांसी और कानुपर में खोले जाने वाले केंद्रों पर विश्वविद्यालय में संचालित सभी पाठ्यक्रम उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि किराए के भवनों पर चल रहे अध्ययन केंद्रों के लिए जमीन तलाशी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed