{"_id":"140-144955","slug":"Varanasi-144955-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक क्षेत्र में चीन से पीछे हो रहा है भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक क्षेत्र में चीन से पीछे हो रहा है भारत
Varanasi
Updated Mon, 17 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। इंस्टीट्यूट ऑफ चाइनीज स्टडीज दिल्ली व इतिहास विभाग बीएचयू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सातवें अखिल भारतीय चीनी अध्ययन सम्मेलन के अंतिम दिन रविवार को 14 पत्र प्रस्तुत किए गए। बीएचयू के समर त्यागी ने बताया कि 2000 के बाद से चीन भारत को लगातार आर्थिक क्षेत्र में पीछे छोड़ता जा रहा है। ये चिंता का विषय है। समापन सत्र की अध्यक्षता रेक्टर प्रो. कमलशील ने की। अरविंद येलेरी ने अपने पत्र में चीन में व्यापार संबंधी परिप्रेक्ष्य में हुुए बदलावों को समझाने की कोशिश की। अनिल कुमार ने चीन की उन नीतियों व आधारभूत परिवर्तनों के बारे बताया जिसके द्वारा चीन का टेक्सटाइल सेक्टर विश्व व्यापारिक व्यवस्था से एकीकृत हो सके। मोनोरिती बरुआ ने अतिथियों का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन संयोजक डा. रंजनाशील ने किया।
-----------
अंबेडकर की वैचारिकी से पटेगी धर्म व जाति की खाई
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। धर्म, संप्रदाय और जाति की खाई अनवरत बढ़ती जा रही हे। इसे पाटने या कम करने के लिए डा. अंबेडकर का समाज दर्शन ही सहायक होगा। आज उनकी वैचारिकी को आत्मसात करने की जरूरत है। ये बातें जेएनयू के प्रो. नंदू राम ने बीएचयू के समाजशास्त्र विभाग में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कहीं। विशिष्ट अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रो. कीर्ति पांडेय ने भी विचार रखे। अध्यक्षता पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एम सलीम ने की। स्वागत प्रो. सोहन राम, संचालन डा. विमल कुमार और धन्यवाद ज्ञापन डा. ओम प्रकाश भारतीय ने किया।