फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दो दिन तक एडीजी सुरक्षा के हवाले रहेगा पूरा शहर

दो दिन तक एडीजी सुरक्षा के हवाले रहेगा पूरा शहर

Tue, 14 Oct 2014 05:31 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Tue, 14 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू ट्रामा सेंटर का उद्घाटन करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 और 15 अक्तूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रहेंगे। दो दिनों तक शहर की सुरक्षा व्यवस्था की कमान प्रदेश के एडीजी (सुरक्षा) गोपाल गुप्ता के हाथों में रहेगी। कमिश्नर आरएम श्रीवास्तव ने बताया कि एडीजी सुरक्षा रविवार को ही वाराणसी आ जाएंगे। पीएम के आगमन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए दूसरे जिलों से भी फोर्स मंगाई गई है। आधिकारिक प्रोटोकाल आने के साथ ही केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ ही अन्य फोर्स को संबंधित स्थानों पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, बाबतपुर एयरपोर्ट पर पीएम के आगमन की तैयारी को लेकर बैठक हुई। बैठक में एयरपोर्ट निदेशक एसके मल्लिक ने परिसर की विशेष साफ-सफाई रखने के साथ ही वीआईपी लाउंज में पीएम मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का चित्र लगाने का निर्देश दिया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार पीएम के आगमन से पहले चार केंद्रीय मंत्रियों का भी वाराणसी आगमन हो रहा है। इनके अलावा यूपी के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और स्वास्थ्य मंत्री के आने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। विशिष्टजनों के आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट की सुरक्षा तगड़ी कर दी गई है। 14 और 15 अक्तूबर को सघन जांच के बाद ही किसी को टर्मिनल में प्रवेश दिया जाएगा। इस अवधि में चार हेलीकाप्टर एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे। उधर, पीएम के आगमन के मद्देनजर शहर की सफाई, सड़क व स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को लेकर महापौर रामगोपाल मोहले ने शनिवार को नगर निगम के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। वहीं पीएम के संसदीय दफ्तर में भी शिकायती पत्रों के निष्पादन का काम चलता रहा। भाजपा सूत्रों के अनुसार काशी प्रवास के दौरान मोदी अपने संसदीय कार्यालय का कामकाज देखने के साथ ही पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


इनसेट...
कल्चरल कम कन्वेंशन सेंटर का शिलान्यास करेंगे पीएम
वाराणसी। नगर निगम के प्रेक्षागृह के स्थान पर प्रस्तावित कल्चरल कम कन्वेंशन सेंटर का शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी काशी प्रवास के दौरान कर सकते हैं। महापौर रामगोपाल मोहले ने बताया कि सब कुछ ठीक रहा तो प्रधानमंत्री के हाथों ही नगर निगम के आधुनिक सुविधाओं वाले इस नए बहुमंजिला भवन का शिलान्यास होगा। नगर निगम के प्रेक्षागृह के स्थान पर लगभग 36 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला भवन वाला कल्चरल कम कन्वेंशन सेंटर नगर निगम बनवाएगा। सेंटर के भूतल पर 1200 सीट का आडिटोरियम और प्रथम तल पर तीन-तीन सौ सीट के छोटे सेमिनार व कांफ्रेंस हाल, रेस्टोरेंट और फूड कार्नर होंगे। दूसरे तल पर वाराणसी के बीते पांच हजार वर्ष के इतिहास से जुड़ी कला, संस्कृति, धर्म, साहित्य और संगीत की स्मृतियां संजोई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन के लिए सभी गेस्ट हाउसों का अधिग्रहण
पीएम के आगमन को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन ने 14 और 15 अक्तूबर को शहर के सभी सरकारी गेस्ट हाउसों का अधिग्रहण कर लिया है। इस आशय का पत्र एडीएम प्रोटोकाल ओमप्रकाश चौबे की ओर से शुक्रवार को विभाग प्रमुखों को भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि 14 और 15 को पीएम शहर में होंगे। इस दौरान कई विभागों के आला अधिकारियों का यहां जमावड़ा रहेगा। ऐसे में बिना जिला प्रशासन की अनुमति के इस अवधि में गेस्ट हाउस आवंटित न किए जाएं।

मंडलायुक्त ने विंध्य और आजमगढ़ मंडल से मांगे मजिस्ट्रेट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा और जिले की कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए मंडलायुक्त आरएम श्रीवास्तव ने विंध्याचल और आजमगढ़ मंडल से मजिस्ट्रेट की मांग की है। उन्होंने आयुक्तों को पत्र लिखकर एडीएम, एसडीएम और एसीएम स्तर के अधिकारियों को भेजने के लिए कहा है। मंडलायुक्त ने बताया कि पीएम के आगमन के दौरान वाराणसी जिले में जगह-जगह लगभग 30 मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

डॉ. ओमशंकर 13 से करेंगे अनशन
वाराणसी। बीएचयू के सस्पेंड चिकित्सक डॉ. ओमशंकर ट्रामा सेंटर को एम्स बनाने की मांग को लेकर 13 सितंबर से अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रामा सेंटर की जगह एम्स होगा तो वहां अधिक मरीजों को लाभ मिलेगा। ओमशंकर का कहना है कि बीएचयू को प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना केतहत अस्पताल को अपग्रेड करने के लिए धन मिला था। लेकिन विश्वविद्यालय ने इससे अलग ट्रामा सेंटर खड़ा कर दिया।

------
ट्रामा सेंटर के उद्घाटन की तारीख बदले चुनाव आयोग: कांग्रेस
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीएचयू के ट्रामा सेंटर का उद्घाटन 14 अक्तूबर को करने आ रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मंगलेश सिंह ने केंद्रीय चुनाव आयोग से ट्रामा सेंटर के उद्घाटन की तारीख बदलने की मांग की है। उनका कहना है कि 14 को महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए प्रधानमंत्री यहां आ रहे हैं। यदि तारीख नहीं बदली गई तो प्रधानमंत्री उद्घाटन अवसर पर होने वाले भाषण के जरिए चुनाव को प्रभावित करने की बातें करेंगे। जिसका चैनलों पर सीधा प्रसारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed