फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भारत के लघु उद्योगों में आस्ट्रेलिया के निवेशकों की रुचि

भारत के लघु उद्योगों में आस्ट्रेलिया के निवेशकों की रुचि

Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। मंगलवार सुबह ही आस्ट्रेलिया का दौरा कर भारत लौटे केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने बताया कि वहां के निवेशक भारत के लघु उद्योगों में निवेश करने के इच्छुक हैं। उन्होंने बताया कि आस्ट्रेलिया दौरे का एकमात्र उद्देश्य भारत में निवेश की भूमिका तैयार करना था। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में भी यह अच्छा कदम रहा।
विज्ञापन

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से मंगलवार को नगर निगम प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से रूबरू हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वाराणसी में छोटे उद्योगों को और बेहतर करने के लिए ‘स्फूर्ति योजना’ का अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाएगा। इसके लिए पैसे की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ के चलते आर्थिक क्रांति आएगी। भारत की जनसंख्या देश के लिए अभिशाप नहीं बल्कि वरदान साबित होगी। विदेशी यहां निवेश कर अपना माल बेचना चाहते हैं। इससे यहां के बेरोजगारों को काम मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि गांवों में छोटे उद्यमों को पीपीपी माडल पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण युवाओं के प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की जाएगी। महाराष्ट्र में शिवसेना भाजपा गठबंधन टूटने के सवाल पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कलराज ने कहा कि भाजपा को वहां अच्छी सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed