{"_id":"140-140581","slug":"Varanasi-140581-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनावों के परिणामों पर भाजपा का मंथन आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनावों के परिणामों पर भाजपा का मंथन आज
Varanasi
Updated Sat, 27 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की हार के कारणों का पता लगाने के लिए भाजपा पदाधिकारी मंगलवार को लखनऊ में मंथन करेंगे। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी उपचुनावों में हुई हार की समीक्षा करेंगे। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा लक्ष्मीकांत वाजपेयी, संगठन मंत्री सुनील बंसल के अलावा कई वरिष्ठ पदाधिकारियों शामिल होंगे। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य के अलावा क्षेत्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर भी मौजूद रहेंगे।
काशी क्षेत्र में वाराणसी की रोहनिया और कौशांबी की सिराथू सीट शामिल थीं। उपचुनाव में इस बार दोनों सीटों पर सपा ने बाजी मारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में भले ही भाजपा ने चुनाव नहीं लड़ा लेकिन रोहनिया में अपना दल से गठबंधन की संयुक्त प्रत्याशी कृष्णा पटेल को उतारा गया था। पार्टी सूत्रों की मानें तो अपना दल की मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से शिकायत की थी कि यहां भाजपा के कुछ नेताओं ने भरपूर सहयोग नहीं किया। इसे लेकर भी पार्टी के भीतर खलबली बची है। बैठक में जाने वाले क्षेत्रीय पदाधिकारियों से बूथवार रिपोर्ट कार्ड मांगा गया है।