{"_id":"140-135721","slug":"Varanasi-135721-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से कांवरिया होंगे परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से कांवरिया होंगे परेशान
Varanasi
Updated Mon, 21 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। सावन के दूसरे सोमवार को कांवरियों को मड़ुवाडीह रेलवे क्रासिंग से रथयात्रा चौराहा तक जगह-जगह जलभराव और ऊबड़-खाबड़ रास्ते से होकर जाना होगा। लेकिन नगर निगम प्रशासन का दावा है कि सारी कमियां दुरुस्त हो जाएंगी।
अपर नगर आयुक्त बीके द्विवेदी ने कहा कि रविवार को कांवरिया मार्गों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि मार्ग में कहीं मेनहोल का ढक्कन न खुला हो और कंकड़-पत्थर भी व्यवस्थित कर दिए जाएं। विश्वनाथ मंदिर और आसपास के क्षेत्र में सोमवार देर रात तक सफाई का कार्य अनवरत चलता रहेगा। हालांकि मड़ुवाडीह रेलवे क्रासिंग से रथयात्रा मार्ग को रातों रात कैसे दुरुस्त कर लिया जाएगा, इस पर अपर नगर आयुक्त ने कुछ नहीं कहा।