फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कछुआ सेंचुरी हटाने का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में

कछुआ सेंचुरी हटाने का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में

Mon, 19 May 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Mon, 19 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। तीर्थनगरी काशी के लिए खतरे की घंटी साबित हो रहा कछुआ सेंचुरी हटाने का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में है। प्रदूषण मुक्ति के मसले पर गंगा को आक्सीजन देने में असफल साबित हुए इस सेंचुरी में जहां कछुओं के प्रजनन के लिए उचित माहौल नहीं मिल सका है, वहीं रेत के विस्तार से नदी की धारा में असंतुलन पैदा होने से घाटों में क्षरण की भी बात कही जा चुकी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित विशेषज्ञों की टीम ने सेंचुरी से होने वाले नुकसान को चिह्नित करते हुए रिपोर्ट गुजरे साल दिसंबर में ही दी थी लेकिन छह महीने बाद भी उस पर अमल नहीं हो सका। माना जा रहा है कि अगर यही हाल रहा तो आने वाली बारिश में जल दबाव से नए संकट का सामना कर पड़ सकता है।
विज्ञापन

अस्सी से राजघाट के बीच रेत के टीलों के नए उभार गंगा तट पर बसे प्राचीन शहर की ओर दबाव बढ़ा सकते हैं। बीएचयू आईआईटी, केंद्रीय जल आयोग के अलावा अन्य अभियंताओं की टीम की मदद से जिला प्रशासन ने कछुआ सेंचुरी से होने वाले खतरों को जानने की कोशिश की थी। उन कारणों को चिह्नित कराया गया था, जिनकी वजह से शहर की ओर गंगा का जल दबाव बढ़ रहा है और घाटों में क्षरण पैदा होने लगा है। इसे रोकने के लिए सेंचुरी के प्रतिबंधों को शिथिल करते हुए बालू की ड्रेजिंग कराने की योजना थी लेकिन अभी तक इस दिशा में कुछ भी होता नजर नहीं आ रहा है। सर्वेक्षण समिति से जुड़े नदी विशेषज्ञ प्रोफेसर यूके चौधरी का कहना है कि उन्होंने बालू खनन के लिए स्थान भी प्रशासन को सुझाया था। अब अगर जल्द इस दिशा में कदम नहीं उठाया गया तो समय हाथ से निकल जाएगा। मानसून सक्रिय होने के बाद न तो बालू का खनन हो सकेगा और न ही घाटों में कटान ही रुक पाएगी। गंगा एक्शन प्लान लागू होने के बाद 1978 में ही कछुआ सेंचुरी लागू किया गया था। वर्ष 2002 से बालू खनन पर पूर्णतया रोक लगा दी गई। तब से गंगा का पूर्वी किनारा रेत से लगातार पटता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed