{"_id":"140-130148","slug":"Varanasi-130148-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी पर चढ़ा केसरिया रंग, झंडे-बैनरों से पटा हर कोना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी पर चढ़ा केसरिया रंग, झंडे-बैनरों से पटा हर कोना
Varanasi
Updated Sun, 18 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। काशी से अपना पीएम चुनने वाली जनता ने शनिवार को नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले प्राचीन शहर पर केसरिया रंग चढ़ाकर अपने प्यार का रंग और गाढ़ा कर दिया। रातों-रात तिराहों और चौराहों से लेकर बहुमंजिली इमारतों तक भगवा लहराने लगे। स्वागत और अभिवादन के होर्डिगिं से काशी पट गई। नमो की जीत के साथ ही काशी कुछ इसी अंदाज में बदली नजर आई।
रथयात्रा चौराहा हो या फिर गोदौलिया, बांसफाटक, चौक और मैदागिन की सड़कें। हर नुक्कड़ पर मोदी की ओर से शहर की जनता का अभिवादन जताने वाले होर्डिगिं रात में ही लगा दिए गए। गंगा घाट के विहंगम दृश्य के साथ हाथ जोड़े मोदी का होर्डिगिं भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। गोदौलिया से दशाश्वमेध तक सड़क की दोनों पटरियों पर जगह-जगह कमल निशान वाले झंडे तो लगे ही, भवनों पर भी केसरिया झंडे लहराने लगे। नमो छतरी भी आकर्षण का केंद्र रही। लहुराबीर, जगतगंज, नदेसर और अर्दलीबाजार तक नेताओं की ओर से नमो के स्वागत में लगाए गए बैनर और होर्डिगिं लोगों का ध्यान खींचते रहे। दशाश्वमेध में सभासद से लेकर सक्रिय कार्यकर्ताओं तक की तसवीरों वाले बैनर नमो के स्वागत में लगाए गए हैं। चितरंजन पार्क के पास झुककर जनता का अभिवादन करते नमो की तसवीर वाला होर्डिगिं लगा है। कचहरी के पास स्थित अंबेडकर पार्क को भी भगवा रंग में रंग दिया गया। वर्षों बाद नीले रंग की जगह बाबा साहेब के पार्क की छवि बदली नजर आई। नमो के स्वागत में हर तरफ काशी केसरिया रंग में ही रंगी हुई थी।