फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नरेंद्र मोदी की पहचान गोधराकांड से

नरेंद्र मोदी की पहचान गोधराकांड से

Fri, 09 May 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Fri, 09 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। नरेंद्र मोदी की पहचान विकास पुरुष के नाम से नहीं बल्कि गोधराकांड से है। जहां तक गुजरात के विकास की बात है तो 1985 से ही वह विकसित राज्यों की श्रेणी में गिना जाता रहा है। यह बात पूर्व मिस इंडिया, फिल्म अभिनेत्री व चंडीगढ़ से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी गुल पनाग ने गुरुवार को महमूरगंज स्थित पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर पत्रकारों से कहीं।
विज्ञापन

पूर्व मिस इंडिया ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस और केंद्र सरकार से लोग आजिज आ चुके हैं। इसीलिए देश की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने अमेठी में विकास की बातों को भी झूठ करार दिया। आप कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह अनुशासन की बात है। हमारे कार्यकर्ता अनुशासित हैं पर शायद दूसरे यह करने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह बाइक रैली के जरिये लोगों तक पार्टी की नीतियों को पहुंचा रही हैं। साथ ही समाज को यह बताना चाहती हूं कि लड़कियां व महिलाएं बिना संकोच और डर के सड़कों पर घूम सकती हैं। गाड़ी चला सकती हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की जनता की सेवा के बाद जो समय मिलेगा उसे वह बालीवुड को देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed