फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   वोटर को जगाने के लिए निकली मेगा रैली

वोटर को जगाने के लिए निकली मेगा रैली

Fri, 09 May 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Fri, 09 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। मतदाताओं को जगाकर काशी में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए वाराणसी विकास समिति की ओर से गुरुवार को लहुराबीर से मतदाता मेगा रैली निकाली गई। रैली में शामिल स्कूल-कालेजों के विद्यार्थियों, व्यापारिक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने टाउन हाल पर गांधी प्रतिमा के समक्ष शत प्रतिशत मतदान कराने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शाम छह बजे लहुराबीर चौराहे से सीडीओ जगदीश प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर मेगा रैली को रवाना किया। अलग-अलग वेशभूषा और झांकियां रैली की शोभा बढ़ा रही थीं। पहले मतदान बाद में जलेगा चूल्हा, नारी सुरक्षा, विकलांगता के बाद भी घर से निकलकर मतदान करने सहित अन्य विषयों पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जिधर से रैली गुजरी, लोग उसमें शामिल होते जा रहे थे। रैली में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। रोटरी क्लब, मारवाड़ी युवक संघ, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, श्री काशी अग्रवाल समाज, चार्टेड एकाउंटेंट एसोसिएशन और भारत विकास परिषद सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी रास्ते में पर्चे बांट रहे थे तो रैली में शामिल युवा सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे थे।
विज्ञापन

कबीर चौरा, लोहटिया, मैदागिन चौराहा होते हुए रैली टाउन हाल पहुंची, जहां गांधी प्रतिमा के समक्ष लोगों ने खुद वोट देने के साथ ही शत प्रतिशत मतदान कराने का संकल्प लिया। वाराणसी विकास समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार चौधरी ने कहा कि मतदान सबका अधिकार है, ऐसे में 12 मई को घर से निकलकर पहले मतदान करना न भूलें। काशी युवा व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष अखिलेश सिंह, महामंत्री संजय राय आदि ने पर्चे बांटकर लोगों से वोट डालने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-

महिलाओं ने भी निकाली रैली
पिंडरा (सं.)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विकास खंड के प्रत्येक गांव के जच्चा-बच्चा केंद्र से गुरुवार को रैली निकालकर महिलाओं ने लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। जमापुर स्थित केंद्र से एएनएम अरुना सिन्हा के नेतृत्व में रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। वहीं, रामपुर, गड़खरा, फूलपुर, सिंधोरा, मंगारी, काशीपुर आदि गांवों में भी जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed