{"_id":"140-129153","slug":"Varanasi-129153-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात और एमपी से विकास करना सीखे कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात और एमपी से विकास करना सीखे कांग्रेस
Varanasi
Updated Wed, 07 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबेपुर। कांग्रेस ने आजादी के बाद से आज तक देश का विकास करने की बात सोची ही नहीं। सिर्फ खोखले दावे किए जाते रहे। गरीबी हटाओ का नारा देने वाली कांग्रेस के राज में गरीब और बदहाल होते गए। कांग्रेस को गुजरात और मध्य प्रदेश से सीखना चाहिए कि विकास क्या होता है और कैसे होता है। ये बातें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहीं। वह मंगलवार को चंदौली सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के समर्थन में चौबेपुर बाजार में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सपा, बसपा पर भी जमकर प्रहार किए।
तय समय से करीब ढाई घंटे देरी से पहुंचे चौहान ने कहा कि ऐसी पवित्र धरती जहां गंगा-गोमती का संगम होता हो, केंद्र और प्रदेश सरकारों ने उसके विकास पर कभी ध्यान नहीं दिया। यदि प्रदेश का विकास हुआ होता तो इस उपजाऊ धरती से पूरे देश का पेट भरा जा सकता था। मध्य प्रदेश में किसानों की विकास की बात करते हुए उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा कि उन्हें पता ही नहीं कि प्याज जमीन के ऊपर होता है या नीचे। ऐसे में उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने सपा-बसपा-कांग्रेस को एक ही थैली का चट्टा-बट्टा कहा। कहा कि यूपीए सरकार घोटालों की सरकार है। टूजी स्पेक्ट्रम घोटाला, कोयला घोटाला के बाद अब ‘जीजा घोटाला’ शुरू हो गया है। कांग्रेस और सपा वंशवाद की राजनीति कर रही हैं। कांग्रेस के पास न कोई मुद्दा है न माद्दा। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ रही है। सभा की अध्यक्षता सर्वेश कुशवाहा ने की और संचालन अनिल सिंह ने किया। इस मौके पर डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, सकलडीहा विधायक सुशील सिंह, नवेंदु प्रकाश उपाध्याय, रामप्रकाश दूबे, राकेश सिंह अलगू, लालबहादुर सिंह, उमेश दत्त पाठक आदि मौजूद रहे।
शिवराज ने जोड़ा मामा-भांजे का नाता
चौबेपुर। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता उन्हें मामा कहती है और उसी स्नेह के नाते से वह भी उनके साथ हिले-मिले रहते हैं। सभा में मौजूद लोगों को भी उन्होंने भांजा-भांजी कहकर संबोधित कर आत्मीय रिश्ता जोड़ने की कोशिश की।