फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बसपा नेता के काफिले की गाड़ी से दो लाख बरामद

बसपा नेता के काफिले की गाड़ी से दो लाख बरामद

Mon, 31 Mar 2014 05:32 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Mon, 31 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। बसपा नेता अनिल मौर्या के काफिले की गाडि़यों को कैंट पुलिस ने काली मंदिर के समीप रविवार की शाम रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक सफारी गाड़ी से दो लाख रुपये और प्रचार सामग्री बरामद किया। इस बीच काफिले के चलते कुछ देर तक रोड पर जाम लग गया। एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले की जांच मुख्य कोषाधिकारी को दी गई है।
विज्ञापन

चंदौली लोकसभा सीट के प्रत्याशी अनिल मौर्या लालपुर रोड से प्रचार करते हुए काफिले के साथ रविवार की शाम भक्तिनगर कालोनी से निकल रहे थे। इस बीच आल आउट स्कीम के तहत चेकिंग कर रहे कैंट थानाप्रभारी विपिन राय ने काफिले को रोक लिया। एक गाड़ी की तलाशी के दौरान पुलिस ने दो लाख रुपये नगद और प्रचार सामग्री बरामद किया। पुलिस ने पैसे को कब्जे में ले लिया। थानाप्रभारी का कहना है कि इस मामले में कोषाधिकारी नोटिस देकर प्रत्याशी से पैसे के बाबत पूछताछ करेंगे। जवाब से संतुष्ट होने पर पैसा वापस कर दिया जाएगा। काफिला रुकने के कारण कुछ देर के लिए जाम लग गया था। इस बीच पुलिस ने वाहनों को हटाकर आवागमन सामान्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed