{"_id":"140-125905","slug":"Varanasi-125905-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी स्टार्स की टीम ने किया रथ से हाईटेक प्रचार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी स्टार्स की टीम ने किया रथ से हाईटेक प्रचार
Varanasi
Updated Mon, 31 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। मोदी स्टार्स की टीम ने रविवार को रथ के साथ गांवों में हाईटेक प्रचार किया। इस दौरान बस्तियों में पहुंची टीम ने लोगों की भावनाएं जानी और वीडियो भी तैयार किया। इस वीडियो को फेसबुक पर पोस्ट किया जाएगा।
काशी क्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य के निर्देशन में मोदी स्टार्स की टीम प्रचार अभियान पर निकली। कार्यकर्ता सिधौरा, ओदार, नथपुरा, मंगारी, बेलारी समेत अन्य गांवों में मोदी रथ लेकर जहां भी पहुंचे, वहां भीड़ लग गई। मोदी स्टार्स की टीम ने उत्साहित जनता की भावना जानने की कोशिश की। भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के पीयूषवर्धन सिंह ने बताया कि इस वीडियो को ‘मोदी आने वाला है’ पेज पर पोस्ट किया जाएगा। इस पेज के जरिए अपना बूथ जानो अभियान चलाने की योजना है। इसमें नए वोटर का आवेदन करने वालों को उनका वोटर आईडी बूथ और भाग संख्या की जानकारी मिल जाएगी। इस प्रचार अभियान में अखिलेश सिंह, अभिषेक सिंह, रितेश सिंह, राजेश दीक्षित, सोनू मिश्रा, इंद्रेश पाठक समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।