फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पूरब में विरोध की पछुआ पर भाजपा पसीने-पसीने

पूरब में विरोध की पछुआ पर भाजपा पसीने-पसीने

Sun, 30 Mar 2014 05:31 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Sun, 30 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी पूर्वांचल में टिकट वितरण से उपजे अंतर्कलह से उबर नहीं पा रही। ऐसे में पार्टी आला कमान कुछ सीटों पर प्रत्याशी बदलने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। इनमें जौनपुर, चंदौली, भदोही, गाजीपुर, बलिया, देवरिया समेत कुछ और सीटों पर बदलाव तय माना जा रहा है। काशी में मोदी के चुनाव अभियान के तौर-तरीके स्थानीय पदाधिकारियों को सिखाने गुजरात से आई नमो के करीबियों की टीम के एक सदस्य ने भी इस बदलाव के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

वाराणसी संसदीय सीट से नरेंद्र मोदी को चुनाव लड़ाने के पीछे पार्टी का मुख्य मकसद यही था कि पूर्वांचल की बीस से अधिक सीटों पर पार्टी का आधार मजबूत हो और ये सीटें भाजपा की झोली में ही जाएं। वहीं, जब पूर्वांचल की सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए तो पार्टी का अंतर्विरोध खुलकर सामने आ गया। कहीं जनाधार को लेकर असंतोष उपजा तो कहीं स्थानीय-बाहरी के मसले ने इस विरोध की चिंगारी को और हवा दी। उधर, मोदी के करीबी और भाजपा के प्रदेश प्रभारी अमित शाह ने इस असंतोष को देखते हुए प्रदेश की सभी सीटों की वस्तुस्थिति की जानकारी के लिए गोपनीय ढंग से रिपोर्ट तैयार कराई। इसमें भी यही बात सामने आई कि अगर उम्मीदवार न बदले गए तो प्रदेश की 80 में से 50 से अधिक सीटें जीतने का दावा करने वाली भाजपा महज 25 से 30 सीटों तक ही सिमट कर रह जाएगी। ऐसे में मोदी लहर भी काम न आएगी। इसके चलते भाजपा के मिशन 272 पर ग्रहण लगने की आशंका प्रबल होती देख पार्टी के आला नेता इस मसले पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। जल्द ही पूर्वांचल की कुछ सीटों पर नए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed