{"_id":"140-125773","slug":"Varanasi-125773-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी समिति का खाता कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी समिति का खाता कुर्क
Varanasi
Updated Sat, 29 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निगम प्रशासन ने नोटिस के बावजूद 95 लाख रुपये गृह कर न देने पर शुक्रवार को मंडी समिति का खाता कुर्क कर दिया। वर्ष 2008 से बकाया गृह कर जमा करने के लिए नगर निगम ने समिति को दो बार नोटिस जारी किया था। निगम प्रशासन ऐसे कई अन्य सरकारी विभागों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
नगर निगम ने इस साल 23.10 करोड़ रुपये गृह कर वसूली का लक्ष्य तय किया है। मार्च बीतने को है लेकिन अब तक सिर्फ 19.42 करोड़ रुपये की ही वसूली हो पाई है। करीब चार करोड़ रुपये तो सरकारी विभागों पर बकाया है। निगम प्रशासन बकाया जमा करने के लिए इन विभागों को कई बार नोटिस जारी कर चुका है। निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके मिश्र ने बताया कि मंडी समिति के अलावा बीएसएनएल, रेलवे, सदर तहसील, लोक निर्माण विभाग, संभागीय खाद्य नियंत्रक, श्रम विभाग, विद्युत विभाग एवं आकाशवाणी समेत अन्य विभागों ने नोटिस के बावजूद गृह कर नहीं जमा किया। इसमें से लोक निर्माण विभाग तथा विद्युत विभाग पर तो करीब एक-एक करोड़ रुपये और सदर तहसील पर 44 लाख रुपये से अधिक का बकाया है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि संबंधित विभागों के खिलाफ भी जल्दी ही कार्रवाई की जाएगी।