फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   वाराणसी जोन को मिलीं 817 इंसास रायफल

वाराणसी जोन को मिलीं 817 इंसास रायफल

Thu, 20 Feb 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Thu, 20 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। पुुलिसकर्मियों को वजनी रायफल से निजात देने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके तहत अब कम वजन की इंसास रायफल उपलब्ध कराई जा रही हैं। पुलिस मुख्यालय से वाराणसी जोन को 817 इंसास रायफल मिली हैं, जिनका आईजी जोन प्रकाश डी ने सभी दस जिलों वितरण कर दिया।
विज्ञापन

आईजी कार्यालय के पीआरओ गोपाल के मुताबिक वाराणसी, मऊ और आजमगढ़ को 80-80, गाजीपुर और जौनपुर को 60-60, चंदौली को 149, बलिया को 50, मिर्जापुर को 149, सोनभद्र को 49 और भदोही जिले की पुलिस को 60 अदद इंसास रायफलें आवंटित की गई हैं। नक्सल प्रभावित चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र पर विशेष ध्यान दिया गया है। इंसास आटोमेटिक गन है, जो काफी हल्की और कारगर है। .303 बोर की रायफल की अपेक्षा यह हल्के और अधिक कारतूस लोड करने में सक्षम है। लोडेड इंसास का वजन 3.94 किग्रा है। इसकी लंबाई 960 और बैरल की लंबाई 464 एमएम है। इसकी मारक क्षमता नार्मल 400 मीटर और 60 राउंड प्रति मिनट तथा कंट्रोल ब्रस्ट 90 राउंड है। हल्की होने से दुर्गम स्थानों की कांबिग के दौरान इसे आसानी से ढोया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed