{"_id":"140-122530","slug":"Varanasi-122530-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी जोन को मिलीं 817 इंसास रायफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी जोन को मिलीं 817 इंसास रायफल
Varanasi
Updated Thu, 20 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। पुुलिसकर्मियों को वजनी रायफल से निजात देने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके तहत अब कम वजन की इंसास रायफल उपलब्ध कराई जा रही हैं। पुलिस मुख्यालय से वाराणसी जोन को 817 इंसास रायफल मिली हैं, जिनका आईजी जोन प्रकाश डी ने सभी दस जिलों वितरण कर दिया।
आईजी कार्यालय के पीआरओ गोपाल के मुताबिक वाराणसी, मऊ और आजमगढ़ को 80-80, गाजीपुर और जौनपुर को 60-60, चंदौली को 149, बलिया को 50, मिर्जापुर को 149, सोनभद्र को 49 और भदोही जिले की पुलिस को 60 अदद इंसास रायफलें आवंटित की गई हैं। नक्सल प्रभावित चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र पर विशेष ध्यान दिया गया है। इंसास आटोमेटिक गन है, जो काफी हल्की और कारगर है। .303 बोर की रायफल की अपेक्षा यह हल्के और अधिक कारतूस लोड करने में सक्षम है। लोडेड इंसास का वजन 3.94 किग्रा है। इसकी लंबाई 960 और बैरल की लंबाई 464 एमएम है। इसकी मारक क्षमता नार्मल 400 मीटर और 60 राउंड प्रति मिनट तथा कंट्रोल ब्रस्ट 90 राउंड है। हल्की होने से दुर्गम स्थानों की कांबिग के दौरान इसे आसानी से ढोया जा सकता है।