फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चित्रों के जरिये समस्याओं के प्रति किया जागरूक

चित्रों के जरिये समस्याओं के प्रति किया जागरूक

Thu, 10 Oct 2013 05:38 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Thu, 10 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। सीएम एेंग्लो बंगाली इंटर कालेज में दो दिवसीय चिंतामणि महोत्सव बुधवार को शुरू हुआ। सुबह चित्रकला प्रदर्शनी के जरिये छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समस्याओं के प्रति लोगों का जागरूक करने का प्रयास किया। वहीं, शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

आचार्य चिंतामणि के 153वें प्राकट्य दिवस पर आयोजित महोत्सव के पहले दिन की प्रतियोगिताओं में शहर के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। आर्य महिला इंटर कालेज की टीम ने लोकगीत प्रस्तुत किया। निवेदिता बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महमूरगंज की टीम ने देवा हो गणेशा देवा... की प्रस्तुति की। एकल और समूह नृत्य प्रतियोगिताओं में एक से बढ़कर एक मनोहारी प्रस्तुति की गई। लोकगीत में सीएम एेंग्लो बंगाली कालेज की टीम प्रथम, अग्रसेन कन्या इंटर कालेज द्वितीय और बंगाली टोला इंटर कालेज की टीम तीसरे स्थान पर रही। एकल नृत्य में भी आयोजक कालेज की टीम को पहला, वल्लभ विद्यापीठ कन्या इंटर कालेज को दूसरा और आर्य महिला इंटर कालेज की टीम को तीसरा स्थान मिला। समूह नृत्य में गोपी राधा बालिका इंटर कालेज की टीम पहले स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर सीएम ऐंग्लो की टीम और तीसरे स्थान पर अग्रसेन कन्या इंटर कालेज की टीम रही।
विज्ञापन

इससे पहले उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के अतिरिक्त ऊर्जा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय मिश्र ने कहा कि सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की पहल युवाओं को ही करनी होगी। बिना युवाओं के देश के सर्वांगीण विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने आचार्य चिंतामणि मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पत्रिका ‘चिंतामणि’ का विमोचन किया। कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. विश्वनाथ दूबे ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। डॉ. दूबे ने बताया कि गुरुवार को विद्यालय परिसर में दीपोत्सव का आयोजन किया गया है। इस दौरान कालेज परिसर एक लाख दीपों से जगमगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed