फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   उस मुसाफिर को दिल से दुआ दीजिए...

उस मुसाफिर को दिल से दुआ दीजिए...

Mon, 02 Sep 2013 05:35 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Mon, 02 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। सुखनवर की सातवीं कड़ी में शायरों ने इश्क-मोहब्बत के कलाम से दर्शकों को सराबोर कर दिया। जिंदगी की हकीकत से जुड़ी शायरी ने सभी का दिल जीत लिया। मौका था रविवार को पराड़कर भवन में सेतु सांस्कृतिक केंद्र की ओर से आयोजित गजलों के कार्यक्रम सुखनवर का।
विज्ञापन

गजलों की महफिल का आगाज साहिल कपिलवस्वी ने अपनी रूमानी शायरी ‘मेरा वादा है न मयखाने कभी जाऊंगा, अपनी आंखों से बस इक बार पिला दे मुझको...’ से किया। डा. मंजरी पांडेय की दिलकश शायरी ‘है हंसी रात बस चले आओ, बहके जज्बात बस चले आओ...’ सुनाकर सभी के दिलों को छू लिया। वहीं अहमद आजमी ने ‘इश्क की राह में जो फना हो गया, उस मुसाफिर को दिल से दुआ दीजिए...’ शमीम अहमद ने अपने कलाम ‘हरे पेड़ कटते चले जा रहे हैं मकानों के जंगल बढ़े जा रहे हैं...’ सुनाकर आज की जमीनी हकीकत से रूबरू कराया। डा. सईद निजामी ने सच्चे इंसान के चरित्र को उजागर करते हुए ‘जो गरीबों की ढाल होता है, वो बशर बेमिसाल होता है...’ सुनाया। अजफर अली ने माहौल की नजाकत को देखते हुए ‘गजल यहां जो सुना रहे हैं, चिराग दिल के जला रहे हैं...’ रूक्कन बनारसी ने अपने कलाम से सभी को खूब हंसाया। अल कबीर ने गरीब आदमी की जिजीविषा, नरोत्तम शिल्पी ने दीवानगी को, मेयार सनेही ने गंगा के हालात पर पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा परमानंद आनंद, एहसान बख्शी, मोहकम बनारसी, कुंवर सिंह कुंवर, संतोष सरस, समर गाजीपुरी, अभिनव अरूण, सिद्धनाथ शर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता साहिल, राशिद नामी ने गजलें सुनाईं। स्वागत और संचालन सलीम रजा एवं धन्यवाद प्रतिमा सिन्हा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed