{"_id":"140-103306","slug":"Varanasi-103306-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लोहे की पाइप से बनेगी बैरीकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लोहे की पाइप से बनेगी बैरीकेडिंग
Varanasi
Updated Tue, 23 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अबकी सावन में विश्वनाथ मंदिर जाने वाले रास्तों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बांस, बल्लियों की जगह लोहे की पाइप से बैरिकेडिंग बनाई जाएगी। यह निर्णय सोमवार को मंदिर प्रशासन और जिलाधिकारी प्रांजल यादव के बीच हुई बैठक में लिया गया। इस फैसले से हर साल बांस-बल्लियों की बैरिकेडिंग बनाने पर आने वाले लगभग 70 लाख रुपये के खर्च से बचा जा सकेगा। सावन बीतने के बाद पाइप खोल कर रख दी जाएंगी और इसका इस्तेमाल हर साल बैरिकेडिंग बनाने में किया जाएगा। यह पाइप गैल्वेनाइज्ड आयरन (जीआई) से बनी होगी। इसे जीआई पाइप कहते हैं और इसमें जंग नहीं लगता है।
इस साल यलो जोन की सड़कों के किनारे करीब दो हजार मीटर तक बैरिकेडिंग लगाने की योजना है। फिलहाल गोदौलिया से छत्ताद्वार तक डबल लाइन के लिए आठ सौ मीटर पाइप देने के लिए दानदाता तैयार हो गए हैं। इस पर तकरीबन 10 लाख रुपये खर्च होंगे। सावन के पहले सोमवार तक इसका काम पूरा हो जाएगा। डीएम का कहना है कि लक्सा रोड से दशाश्वमेध और गोदौलिया से छत्ताद्वार होते हुए चौक तक पाइप की बैरिकेडिंग लगाने की योजना तैयार कर ली गई है। प्रशासन की पहल पर पहले दिन ही आठ सौ मीटर तक पाइप की बैरिकेडिंग बनाने का खर्च उठाने के लिए दानदाता तैयार भी हो गए। छत्ताद्वार से गदौलिया तक चार सौ मीटर बैरिकेडिंग केजेएस सीमेंट के एमडी पवन अहलूवालिया के सहयोग से बनेगी। इसके अलावा चार सौ मीटर का खर्च मुख्य कार्यपालक समिति के पूर्व सदस्य अजय शर्मा, अंशू सिंह और प्रत्यांश सिंह उठाएंगे। दानदाताओं के आगे आने के बाद अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पारस नाथ द्विवेदी ने सीओ दशाश्वमेध के साथ बैरिकेडिंग रूट का मुआयना किया। अपर मुख्य कार्यपालक ने बताया कि न्यास परिषद ने पाइप के लिए पांच लाख रुपये स्वीकृत किया है। इससे चार सौ मीटर तक पाइप लगेगी। शेष के लिए दानदाताओं का सहयोग लिया जाएगा। बुधवार से बैरिकेडिंग लगाने का शुरू करा दिया जाएगा।