फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बिजली विभाग के 40 अधिशासी अभियंता स्थानांतरित

बिजली विभाग के 40 अधिशासी अभियंता स्थानांतरित

Wed, 10 Jul 2013 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Wed, 10 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के 40 अधिशासी अभियंताओं का स्थानांतरण किया गया है। प्रबंध निदेशक आलोक कुमार ने मंगलवार को तबादले की सूची जारी कर दी। नगरीय विद्युत वितरण खंड तृतीय मछोदरी के अधिशासी अभियंता रामकुमार को विद्युत वितरण खंड सैदपुर भेजा गया है। एमडी कार्यालय से संबद्ध अवधेश पासवान को मछोदरी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण मंडल द्वितीय इलाहाबाद के अधिशासी अभियंता केएल श्रीवास्तव मुख्य अभियंता मिर्जापुर कार्यालय से संबद्ध किए गए हैं। मुख्य अभियंता कार्यालय बस्ती में तैनात रामकृपाल यादव को विद्युत वितरण खंड प्रथम मऊ, इलाहाबाद कार्यशाला में तैनात प्रदीप कक्कड़ को बनारस कार्यशाला, डिस्काम मुख्यालय के आरआर सिंह को इलाहाबाद कार्यशाला, वाराणसी जोन कार्यालय से संबद्ध शैलेंद्र कुमार को कार्यशाला मिर्जापुर, बस्ती भंडार खंड में तैनात एके ओझा को आजमगढ़ कार्यशाला, भंडार खंड इलाहाबाद के शंकर शाही को भंडार खंड बस्ती, डिस्काम मुख्यालय से संबद्ध एके सिंह को भंडार खंड इलाहाबाद, वाराणसी जोन से संबद्ध आरडी सिंह को डिस्काम मुख्यालय, विद्युत वितरण खंड मुगलसराय के आरआर प्रसाद को विद्युत वितरण खंड पिपरी, निर्माण खंड प्रथम वाराणसी के रत्नेश वर्मा को विद्युत वितरण खंड मुगलसराय, अधिशासी अभियंता कुंभ मेला अनिल वर्मा को नगरीय विद्युत निर्माण खंड प्रथम वाराणसी में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

एके मिश्रा को विद्युत वितरण खंड गोपीगंज से प्रथम खंड जौनपुर, डिस्काम के ओपी मिश्रा को वितरण खंड गोपीगंज, विद्युत वितरण खंड पडरौना के एसके सिंह को कार्यशाला गोरखपुर, डिस्काम से एनके श्रीवास्तव को पड़रौना खंड, रणविजय सिंह को डिस्काम से परीक्षण खंड सोनभद्र, तारिक वारसी को गोरखपुर प्रथम खंड से विद्युत वितरण मंडल बस्ती, नगरीय विद्युत वितरण द्वितीय से संबद्ध वीआर सिन्हा को डिस्काम मुख्यालय भेजा गया है। विद्युत वितरण खंड प्रथम बलिया के जीडी सिंह को डिस्काम मुख्यालय, गाजीपुर प्रथम खंड के दीपक कुमार को वितरण खंड बलिया प्रथम, वितरण खंड प्रतापगढ़ द्वितीय के रजत जुनेजा को गाजीपुर वितरण खंड प्रथम, फतेहपुर वितरण खंड प्रथम के आरआर सिंह को वितरण खंड द्वितीय प्रतापगढ़, परीक्षण खंड आजगमढ़ के शिवलाल को परीक्षण खंड मऊ, परीक्षण खंड मऊ के रामपाल को परीक्षण खंड आजमगढ़, संतकबीर नगर वितरण खंड के यूके सिंह को भंडार खंड वाराणसी, गोरखपुर जोन से संबद्ध मनीष अग्रवाल को वितरण खंड संत कबीरनगर, फतेहपुर वितरण खंड द्वितीय के आरके सोनी को इलाहाबाद जोन, इलाहाबाद जोन से संबद्ध सरोज कुमार को वितरण खंड द्वितीय फतेहपुर भेजा गया है। वितरण खंड प्रथम इलाहाबाद के अवधेश कुमार सिंह को वितरण खंड प्रथम फतेहपुर, मिर्जापुर जोन से संबद्ध बीबी राय को विद्युत वितरण खंड प्रथम इलाहाबाद, जीसी यादव को डिस्काम से वितरण खंड बमरौली, वितरण खंड टैगोरटाउन इलाहाबाद के आशीष अस्थाना को डिस्काम वाराणसी, कौशांबी वितरण खंड के जीवन प्रकाश को टैगोरटाउन, इलाहाबाद जोन से संबद्ध विकास कपूर को कौशांबी वितरण खंड का अधिशासी अभियंता बनाया गया है। विद्युत वितरण खंड सलेमपुर के जीसी द्विवेदी डिस्काम से अटैच किए गए हैं और डिस्काम में तैनात अरविंद सिंह को जानपद खंड इलाहाबाद भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed