फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   92 candidates shortlisted for PDF interview in BHU for recruitment of scientists

BHU: PDF इंटरव्यू के लिए 92 अभ्यर्थी हुए शॉर्टलिस्ट, टॉप-20 रैंकिंग वाले संस्थानों के वैज्ञानिकों का होगा चयन

Tue, 03 Dec 2024 02:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 03 Dec 2024 02:06 PM IST
सार

बीएचयू में टॉप-20 एनआईआरएफ रैंकिंग वाले संस्थानों के युवा वैज्ञानिकों का चयन होगा। इसे लेकर पीडीएफ इंटरव्यू के लिए 92 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट हुए हैं। 9-12 दिसंबर को इंटरव्यू होना है। 

विज्ञापन
92 candidates shortlisted for PDF interview in BHU for recruitment of scientists
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में राजा ज्वाला प्रसाद पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप (पीडीएफ) का इंटरव्यू 9 दिसंबर से शुरू होकर 12 दिसंबर तक चलेगा। बीएचयू की तरफ से अपनी वेबसाइट पर 92 शोधार्थियों या पीएचडी धारकों को शॉर्टलिस्ट और इंटरव्यू का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। सबसे ज्यादा 32 छात्रों को वनस्पति विज्ञान विभाग में इंटरव्यू देने के लिए चयनित किया गया है।

विज्ञापन


राजा ज्वाला प्रसाद पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए कुल 18 युवा वैज्ञानिकों का फाइनल सेलेक्शन होना है। खास बात ये है कि उन्हीं युवा वैज्ञानिकों को इंटरव्यू का मौका दिया जा रहा है, जिन्होंने पीएचडी की और उनका संस्थान एनआईआरएफ रैंकिंग के तहत टॉप-20 संस्थान में आता हो। इन्हें हर महीने 60 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन


6 विभागों में शोध करेंगे वैज्ञानिक
बीएचयू के छह विभागों में चयनित पीडीएफ रिसर्च करेंगे। कमेस्ट्री, जेनेटिक एंड प्लांट ब्रीडिंग, जनरल मेडिसिन, वनस्पति विज्ञान, अर्थशास्त्र और भौतिक विज्ञान विभाग में 18 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। बीएचयू में इस फेलोशिप का संचालन प्रायोजित अनुसंधान एवं औद्योगिक परामर्श कक्ष द्वारा किया जा रहा है। इसके प्रोफेसर इन चार्ज डॉ. डीएस पांडेय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed